dharma sangrah
✕

Live Updates : बिहार में 3 चरणों में होगा विधानसभा चुनाव, मतगणना 10 नवंबर को

Updated: शुक्रवार, 25 सितम्बर 2020 (13:43 IST)
नई दिल्ली। शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव (bihar assembly election 2020) की 243 सीटों के लिए तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इस समय राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जदयू-भाजपा की सरकार है। बिहार में चुनाव तीन चरणों में होगा। 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 10 नवंबर को मतगणना होगी। 
 
 

01:09 PM, 25th Sep
  • पहला चरण : 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान
  • दूसरा चरण : 3 नवंबर को 94 सीटों पर मतदान।
  • तीसरा चरण : 7 नवंबर को 78 सीटों पर चुनाव।
  • 10 नवंबर को चुनाव परिणामों की घोषणा होगी। 

12:59 PM, 25th Sep
-चुनाव में नोडल हेल्थ ऑफिसर को भी इसमें शामिल करना होगा ताकि यह सुनिश्चित हो पाए कि सभी जिलों में कोविड-19 से संबंधित गाइडलाइंस का पालन किया जा रहा है।
-नामांकन में दो से ज्यादा गाड़ियों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी। 
-रोड शो में सिर्फ 5 गाड़ियों का इस्तेमाल हो सकेगा। 
-सिक्योरिटी डिपॉजिट ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा। 
-नामांकन के लिए सिर्फ 2 लोग रहेंगे। हर मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। 
-कोरोना की वजह से चुनाव आयोग ने विज्ञान भवन में चुनाव की घोषणा का फैसला किया है, क्योंकि विज्ञान भवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सकता है। 

12:55 PM, 25th Sep
-वोटरों के लिए एक बार उपयोग में लाए जाने वाले 7.2 करोड़ दस्तानों की व्यवस्था की जाएगी। 

12:52 PM, 25th Sep
-5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर सकेंगे। 
-नामांकन ऑनलाइन भी भरे जा सकेंगे।

12:48 PM, 25th Sep
-बिहार पुरुष वोटरों की संख्‍या 3 करोड़ 71 लाख।
-कोरोना पीड़ित भी वोट डाल सकेंगे। इन्हें मतदान के अंतिम समय वोट डालने का अवसर दिया जाएगा।  
-1.89 लाख बैलेट ईवीएम यूनिट का उपयोग किया जाएगा। 
-सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग का समय रहेगा। 

12:46 PM, 25th Sep
-कोरोनाकाल में होने वाले चुनावों में सोशल डिस्टेंसिंग और सुरक्षा के उपायों पर जोर
-7 लाख हैंड सैनेटाइज का इस्तेमाल किया जाएगा। 
-6 लाख पीपीई किट्‍स और 6 लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। 
-बिहार में कुल 7 करोड़ 79 लाख मतदाता हैं। इनमें 3 करोड़ 39 लाख महिला मतदाता।

12:43 PM, 25th Sep
-चुनाव में 46 लाख मास्क का इस्तेमाल किया जाएगा। 
-पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई।
-एक बूथ पर अधिकतम 1000 मतदाता होंगे। 
-7 फरवरी 2020 को मतदाता सूची का प्रकाशन हुआ। 

12:39 PM, 25th Sep
-मुख्‍य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने कहा कि चुनाव नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार।
-70 से अधिक देशों में टाले जा चुके हैं चुनाव। भारत में कोरोना काल में यह पहला चुनाव है।

12:03 PM, 25th Sep
-बिहार में चुनाव टालने संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार।
-बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए होंगे चुनाव।
-इस बार चुनाव कराने के लिए ज्यादा कर्मचारियों की पड़ेगी जरूरत।
-सुप्रीम कोर्ट ने याचिका के जवाब में कहा कि चुनाव आयोग इस संबंध में फैसला लेने में सक्षम।

12:02 PM, 25th Sep
-कोरोना की वजह से वर्चुअल होगा चुनाव प्रचार। 
-कोरोनावायरस की वजह से चुनाव टालने की मांग की गई थी। 
-2 से 3 चरणों में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव।
-80 साल से अधिक उम्र के लोगों के घर पहुंचेगा बैलट पेपर।
-1 लाख 80 हजार कर्मचारियों की जरूरत होगी चुनाव में। 
-इस बार 34 हजार पोलिंग बूथ ज्यादा होंगे। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारत के चारों दिशाओं में पवित्र स्वस्तिक: सनातन धर्म के लिए मोरारी बापू की भारत यात्रा

अगला लेख