ramcharitmanas
✕

जिम्मी मगिलिगन सेंटर सस्टेनेबल डेवलपमेंट का जीवंत उदाहरण है

भोपाल के एप्को के छात्रों ने सस्टेनेबल जीवनशैली का अनुभव लिया

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 4 मार्च 2024 (14:44 IST)
Sustainable Development
भोपाल की संस्था एप्को के पर्यावरण प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा के छात्रों ने जिम्मी मगिलिगन सेंटर की निदेशिका 76 वर्षीय वरिष्ठ समाजसेवी पद्मश्री डॉ जनक पलटा मगिलिगन के साथ दिनभर रहकर सस्टेनेबल डेवलपमेंट के बारे में चर्चा की। साथ ही इस चर्चा के ज़रिए सस्टेनेबल जीवन शैली का अनुभव लिया। 
 
छात्रों ने देखा गो अधारित जैविक खेती से आत्मनिर्भर भोजन, प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग कर हवा और सोलर एनर्जी से अपने लिए और 50 आदिवासी परिवारों को 13 साल से 19 स्ट्रीट लाइट दे रही हैं। आत्मसंयम और सादगी पर आधारित, रसायन-मुक्त, कूडादान मुक्त, प्रदुषण करने वाले एसी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, प्रेस, cctv केमरा मुक्त जीवन में सुखी और आनन्दित रहती हैं। 
इंदौर की स्वच्छता अमबेसडर जनक दीदी ने बताया कि मुख्यतय समस्त प्राणियों के साथ सद्भवाना वाले जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए, बिना किसी फंडिंग के 1,74,480 स्कूल, कालेज के युवाओं को सस्टेनेबल जीवन शैली, स्वच्छता, पौधरोपण आदि को प्रशिक्षित कर चुकी है ताकि वह युवा पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और इसका संरक्ष्ण कर शरीरिक , मानसिक, सामाजिक अध्यात्मिक और आर्थिक विकास, विश्व का कल्याण  करेंगे। 
 
उन्होंने छात्रों को कहा हमारे जीवन का उदेश्य पृथ्वी के भूभाग में रहने वाले प्राणियों के लिए स्वस्थ वातावरण प्रदान करना। हमारे जलमार्गों और महासागरों में रहने वाले प्राणियों के लिए स्वस्थ वातावरण प्रदान करना। सभी छात्रों ने कहा किसी पुस्तक या पाठ्क्रम को पढ़ कर कभी ये सब कभी न समझ पाते! आप जैसी मां से मिलकर हमें जीवनभर के लिए अपने कर्तव्य की समझ आई है।

हम धन्य हो गए आपके जीवन को देख कर और स्पष्ट समझ मिली है आपको हम नतमस्तक है। हम अवश्य ही आपके बताये और दिखाए इस मार्ग पर चलेंगे। एप्को को प्रमुख अधिकारी लोकेश ठक्कर ने बहुत हार्दिक आभार प्रेषित किया।
ALSO READ: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध Happy Women's Day
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

Top News 21 October: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 4 और गिरफ्तार, जियो का मेगा IPO खुला

अगला लेख