Hanuman Chalisa
✕

भोपाल में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, 3 गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (08:15 IST)
Bhopal crime news : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को एक बहुमंजिला इमारत के एक घर में मृत पाई गई पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने और उसकी हत्या किए जाने की आशंका है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार किया गया है। ALSO READ: भोपाल में निजी स्कूल में 3 साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
 
भोपाल के पुलिस आयुक्त एचसी मिश्रा ने बताया कि संक्षिप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, संदेह है कि उसके साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। बच्ची के पड़ोसी, उसकी मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
मंगलवार को बच्ची उस इमारत से लापता हो गई थी जिसमें वह रहती थी जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए ड्रोन और गोताखोरों (आस-पास के जल निकायों और नालों में खोज के लिए) के साथ कम से कम 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।
 
आयुक्त ने कहा कि वह उसी इमारत के एक फ्लैट में मृत पाई गई। उसका शव बाथरूम के एक ऊंचे शेल्फ पर एक प्लास्टिक कंटेनर में था। जब पूर्व में घर की तलाशी ली गई थी, तो यह दिखाई नहीं दिया था। आरोपी शव को ठिकाने लगाना चाहता था और उसने चार बार कोशिश की लेकिन इमारत और आसपास के इलाकों में पुलिस की कड़ी तैनाती के कारण वह ऐसा नहीं कर सका।
 
 
इस घृणित अपराध की जांच के लिए एस.आई.टी. गठित की गई है। जांच दल को निर्देशित किया है कि सभी तथ्यों का गहराई से अध्ययन करें और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में संलिप्त कोई भी दोषी बचना नहीं चाहिए। इस तरह के वीभत्स अपराधों में फांसी का प्रावधान है और हमारी सरकार प्रयास करेगी कि ऐसे अपराधियों को फांसी जैसी कठोरतम सजा मिले। इसके साथ प्रदेश में इस तरह के सभी मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से शीघ्र न्याय दिलाने हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।
 
शव मिलने के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने हत्यारों के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दी और शाहजहांनाबाद थाने का घेराव किया। लड़की के परिवार के सदस्यों का दावा है कि उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस से बंद फ्लैट खुलवाने के लिए कहा था, लेकिन पुलिस ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया। बच्ची का शव मिलने के बाद स्थानीय विधायक आतिफ आरिफ अकील भी थाने पहुंचे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख