फूलों में छिपी है आपकी ब्यूटी
ND
मोगरे के फूलों को अपने पास रखने से पसीने की दुर्गंध नहीं आती है। इसकी कलियाँ चबाने से महिलाओं को मासिक धर्म में होने वाली परेशानी कम होती है।
कमल की पँखुड़ियों को पीसकर चेहरे पर मलने से सुंदरता बढ़ती है। इसी तरह गुलाब बहुत ही गुणकारी फूल है, लेकिन केवल देशी गुलाब, जो सिर्फ गुलाबी और लाल रंग का होता है और जो बहुत खुशबूदार होता है। गुलाब का तेल मस्तिष्क को ठंडा रखता है और गुलाबजल का प्रयोग उबटनों और फेसपेक में किया जा सकता है।

