न झटको जुल्फ से पानी...
रिमझिम बरखा से बालों को बचाएं
ND
हेयर एक्सपर्ट कहते हैं कि माइल्ड शैम्पू से बाल धोएं।
हर धुलाई के बाद अच्छी क्वॉलिटी के कंडीशनर का उपयोग करें। बाल झड़ेंगे नहीं और ना ही रूखे-सूखे बेजान होंगे।
भीगे बालों में जुओं का खतरा रहता है इसलिए बारिश में सिर गीला होने पर शैम्पू जरूर करें।
खुजली होने पर नाखून से खरोंचे नहीं।
यदि किसी वजह से सिर न धो रहे हों तो सूखे सिर में कोई भी टेलकम पावडर डाल कर कंघी कर लें, डस्ट निकल जाएगी और पसीना नहीं आएगा।
बारिश के मौसम में एकाध घंटे के लिए सिर पर दही लगाएं।
ND
ऐलोवेरा का जूस निकाल कर इसका पल्प सिर पर लगा लें और एकाध घंटे बाद शैम्पू कर लें। जर्म्स, दाने और डैंड्रफ खत्म हो जाएंगे।
बाल धोने के बाद तौलिए से अच्छी तरह सुखा कर चौड़े दांत की कंघी से सुलझाएं। बारिश में भीगने के बाद बाल खुले रखें।

