Hanuman Chalisa

पीले दांतों की समस्या का इलाज क्या है?

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (15:07 IST)
आपकी सुंदरता आपके चेहरे से झलकती हैं और चेहरे की प्यारी-सी मुस्कान आपकी खूबसूरती में और भी अधिक चार चांद लगा देती है। लेकिन कभी-कभी दांतों की दिक्कतें मुस्कान छुपाने का कारण भी बन जाती हैं। जैसे दांतों का पीलापन, यह एक ऐसी समस्या है जिसके कारण कई बार बेइज्जती भी महसूस होती है। 
 
यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टिप्स, जिसको अपनाकर आप घर में ही इन समस्या से छुटकारा पा सकती हैं और अपने दांतों का पीलापन दूर करके उन्हें दूध सा उजला कर सकती हैं। आइए जानते हैं- 
 
1. सरसों तेल-सेंधा नमक : सरसों के तेल और सेंधा नमक इन दोनों को आपस में समान मात्रा में मिला लें और इस पेस्ट से अपने दांतों में ब्रश करें। यह नुस्खा दांतों के पीलेपन से छुटकारा दिलाने में आपकी बहुत मदद करेगा तथा दांतों की उम्र भी बढ़ाएगा। 
 
2. नींबू : दांतों के पीलेपन से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू के छिल्के का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपना मुंह धोने से पहले नींबू के छिल्के को दांतों पर अच्छी तरह से रगड़ें। ये दांतों पर जमे पीलेपन से निजात दिलाने के लिए बहुत सहायक हैं।
 
3. बेकिंग सोडा : दांतों के पीलेपन को कम करने के लिए बेकिंग सोडे का इस्तेमाल बहुत कारगर है। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा ले लीजिए। अब इससे आप अपने दांतों में ब्रश करें। यह उपाय कुछ ही दिनों में आपको दांतों की समस्या से निजात दिलाने में मदद करेगा।
 
4. नीम दातुन- नीम की दातुन हमारे दांतों के लिए एक रामबाण इलाज कहा जा सकता है, क्योंकि यह जहां दांतों की सफाई का कार्य करता हैं, वहीं दांतों पर जमा पीलापन दूर करके दांत को सफेद तथा चमकदार बनाता हैं, अत: पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए नीम दातुन से अच्छा कोई विकल्प नहीं है।
 
5. नमक : जी हां, हमारे रसोईघर में मौजूद नमक, जो आपके खाने का स्वाद बढ़ाने के काम आता हैं, वहीं इसका इस्तेमाल दांतों के पीलेपन को कम करने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से आप दांतों के पीलेपन की समस्या से निजात पा सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



ALSO READ: Health Tips : कैरी के बेशकीमती लाभ, इस मौसम में जरूर फायदा उठाएं आप

ALSO READ: हल्दी रखेगी हेल्दी : इम्यून सिस्टम के साथ चमचमाती त्वचा देती है हल्दी, जानिए Health & beauty benefits of Turmeric

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

बयानों की आग में झुलसता भारत: क्या शब्दों से बढ़ रही है देश की मुश्किलें?

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

अगला लेख