Daily Horoscope
✕

चीनी से पाएं स्किन का नेचुरल ग्लो, इस ट्रिक के आगे महँगी क्रीम्स भी हो जाती हैं फेल

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2024 (16:08 IST)
Skin Care Tips: ये सच है कि चीनी सेहत को नुकसान पहुंचती है लेकिन स्किन के लिए यह बहुत फ़ायदेमंद होती है। इसके लिए आपको इसे खाना नहीं बल्कि स्किन पर लगाना है। जी हां, अगर आप चीनी का इस्तेमाल अपनी स्किन पर करते हैं, तो आपका खोया नेचुरल निखार फिर से वापस आने लगेगा। बस आपको स्किन पर चीनी का इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। आइये जानते हैं स्किन के लिए चीनी के फायदे और इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका।

नेचुरल निखार के लिए चीनी
त्वचा को निखारने के लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स नहीं बल्कि घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं और चीनी के प्रयोग से भी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

चीनी में भी एक खास प्रकार का नेचुरल तत्व पाया जाता है जो  त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार है। अगर आपकी स्किन नेचुरल निखार खो चुकी है, तो स्किन पर चीनी को लगाना काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन उसके लिए आपको स्किन पर चीनी का सही इस्तेमाल करना आना चाहिए।

स्किन के चीनी का पैक
एक चम्मच रिफाइंड शुगर में एक चम्मच नारियल का तेल और आधा चम्मच शहद मिला लें। अब आधे घंटे के लिए इसे रख दें, जिसके बाद यह इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और आप इसे आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस्तेमाल का सही तरीका
चीनी से मिलने वाले स्किन के फायदों को लेने के लिए इसका सही तरीके से और सही समय पर इस्तेमाल करना जरूरी है। चीनी का इस्तेमाल रात के समय ही किया जाना चाहिए। सबसे पहले चेहरे को सादे पानी से धो लें और टॉवल से सुखा लें।

अब चम्मच या उंगली की मदद से तैयार पैक को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप मसाज बहुत हलके हाथों से करें। इस स्क्रब को स्किन पर ज़रूरत से ज़्यादा न घिसें। अब चेहरा सादे पानी से धो लें। इससे चेहरे कई डेड स्किन निकल जाएगी। चेहरे को टावल से सुखा कर कोई माइल्ड क्रीम ज़रूर लगाएं। आप चाहें तो दिन में भी इस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसका ज्यादा फायदा रात के समय इस्तेमाल करने से ही होता है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख