suvichar
✕

सेक्सी फिगर पाने के 10 टिप्स

Updated: शनिवार, 3 मार्च 2018 (17:25 IST)
खूबसूरत दिखना हर लड़की व महिला की चाहत होती है। महिला की सुंदरता के वैसे तो कई पैमाने हैं। अच्छी ऊंचाई, गोरी रंगत, तीखे नैन-नक्श व मुलायम लंबे बाल। लेकिन शारीरिक बनावट बहुत हद तक हमारे हाथ में नहीं है। हमारे हाथ में कुछ है तो वह यह कि हम अपने शरीर को कैसे मेंटेन रख सकते हैं, क्योंकि एक सुडौल व सही वजन की काया हमारे व्यक्तित्व में चार चांद लगा देती है। तो आइए जानते हैं सेक्सी फिगर पाने के कुछ आसान से टिप्स-
 
* अक्सर लोग पहली बार में ही ज़्यादा खाना अपनी प्लेट में परोस लेते हैं। फिर कई बार खाना अच्छा न लगने पर या पेट भरा फील होने पर भी सिर्फ प्लेट का खाना खत्म करने के लिए उसे खाते हैं और ओवरईटिंग कर बैठते है।    
 
* बेहतर होगा आप प्लेट में थोड़ा-थोड़ा ही खाना परोसे, खुद को और दूसरों को भी। पेट न भरने पर आप बाद में और ले ही सकते हैं।
   
* यदि आप पूरा दिन घर पर ही रहती हैं या वर्किंग वूमन, दोनों ही सूरत में सुबह का नाश्ता हर किसी के लिए बेहद अनिवार्य होता है। वर्किंग मेन या वूमन अगर सुबह नाश्ता स्किप करेंगे तो उन्हें ऑफिस में लंच टाईम से पहले ही भूख लग जाएगी फिर आप खुद को कोई न कोई स्नैक्स खाने से नहीं रोक पाएगें और लंच टाईम में खाना तो होगा ही, जिससे आपकी ओवरईटिंग हो जाएगी।
 
* ज़्यादा से ज़्यादा पौष्टिक खाना जैसे फल, सलाद, हरी सब्जियां, घर का बना खाना ही खाएं और स्नैक्स में भी पौष्टिक चीजों को ही लें, जंक फूड और कोल्डड्रिंक्स वगैरह से बचें।
 
* खाना खाते समय पुरा ध्यान खाने पर लगाएं, देर तक चबा-चबा कर खाएं, टीवी देखते हुए खाने की अगर आपको आदत है तो इससे बचें। 
 
* खाना खाने के आधे-एक घंटे पहले और बाद मे पानी पीने से बचें।   
 
* डाइटिंग न करें, भूख से हल्का सा कम खाएंगे तो चलेगा लेकिन थोड़ा भी ज़्यादा न खाएं। 
 
* नियमित एक्सरसाइज करें और बीच-बीच में पानी पीते रहें। पुरे दिन मे 2 से 2.5 लीटर पानी पीने की सलाह डॉक्टर्स देते है। जिसमें छाछ, सूप वगैरह भी शामिल है।   
 
* सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीएं।
 
* खाना खाने के बाद कुछ देर टहलें।
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख