Daily Horoscope
✕

गर्मियों में चिपचिपी स्किन से छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 3 मई 2025 (18:17 IST)
Sticky Skin Remedies: गर्मियों के मौसम में उमस के कारण स्किन काफी ज्यादा चिपचिपी हो जाती है। उमस की वजह से रैशज, पिंपल्स, रेडनेस जैसी परेशानी भी होने लगती है। गर्मियों की वजह से बाल भी काफी झड़ने लगते हैं और फ्रिज़ी भी हो जाते हैं। अगर आप अपनी चिपचिपी स्किन को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ घरेलू उपाय को आजमा सकते हैं। इन उपायों से स्किन की चिपचिपाहट को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं गर्मियों में चिपचिपी होती स्किन की परेशानी को किस तरह दूर करें?
 
चावल से स्किन को करें साफ
अगर आप चाहते हैं कि अपनी स्किन की टोनिंग बेहतर हो, तो इस स्थिति में आप चावल का प्रयोग करें। सबसे पहले चावल को भिगोकर रख दें। अब इसके बाद पानी को निकाल कर स्टोर कर लें। अब रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाएं। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा पानी एलोवेरा जेल मिक्स कर सकते हैं। यह स्किन से टैनिंग को भी कम कर सकता है।
 
ALSO READ: खूबसूरत और हेल्दी बालों के दुश्मन हैं ये 5 सबसे खराब हेयर ऑयल्स, क्या आप भी कर रहे हैं इस्तेमाल?
खीरे का रस है फायदेमंद
खीरे के रस का प्रयोग स्किन की चिपचिपाहट को कम करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए खीरे को कद्दूकस कर लें, इसके बाद इसका रस निकालकर इसे चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं। इससे आपकी स्किन की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
 
ग्रीन टी टोनर
चिपचिपी स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए ग्रीन टी टोनर का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 1 कप पानी लेकर इसमें थोड़ी देर के लिए ग्रीन टी डालकर रख दें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। बचे हुए पानी को स्टोर करके रखें। यह आपकी स्किन की टोनिंग बेहतर ढंग से कर सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख