Hanuman Chalisa
✕

बालों को चिपचिपाहट से बचाएंं, जानिए 5 उपाय

Written By WD
Updated: बुधवार, 6 जुलाई 2016 (15:43 IST)
बरसात के दिनों में अक्सर बालों में चिपचिपाहट की समस्या सामने आती है । नमी और उमस के कारण पैदा होने वाली यह समस्या परेशान कर देती है। खासतौर पर तैलीय बालों में तो और भी ज्यादा चिपचिपाहट होती है । हम बता रहे हैं, ऐसे ही तैलीय बालों के लिए कुछ खास उपाय जिन्हें आजमाकर आप बालों की देखभाल और बेहतर तरीके से कर सकते हैं- 

1 बरसात के मौसम में तैलीय ग्र‍ंथि‍यां ज्यादा सक्रिय होती हैं, जिसके कारण सीबम के सिर की त्वचा पर जमने से बाल चिपचिपे हो जाते हैं । ऐसे में सिर की सफाई पर विशेष ध्यान दें और हर दूसरे दिन शैंपू करते रहें । 

2 बालों के लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें । इसके अलावा आप घर पर नींबू के रस को एक मग में लेकर शैंपू करने के बाद बालों में लगाएं । इससे बालों की चमक बनी रहेगी और डेंड्रफ की समस्या नहीं होगी ।
 
3 बालों से अतिरिक्त नमी हटाने के लिए आप बेसन और दही मिलाकर सिर की त्वचा पर लगा सकते हैं।  इससे सिर की त्वचा पर थोड़ी देर मालिश करने के बाद साफ पानी से धो लें। 

4 गुलाबजल को रूई की सहायता से बालों की जड़ों में लगाएं, इससे अतिरिक्त तैलीयता कम होगी। इसके अलावा 3 चम्मच बेसन, 2 चम्मच  आंवला पाउडर, एक चम्मच सफेद सिरका और कुछ स्ट्रॉबेरी को पीस कर एक साथ बालों में अच्छी तरह से लगाएं, और कम से कम आधा घंटा रखकर धो लें।

5 बालों में शैंपू करने के एक घंटे पहले, अंडे की सफेदी लगा सकते हैं। इसकी गंध से बचने के लिए, अप इसमें थोड़ा-सा नींबू भी मिला सकते हैं। बालों की कंडिशनिंग के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख