suvichar

त्वचा में कसाव लाने के लिए आजमाएं 3 फेस मास्क

Updated: गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (12:04 IST)
बढ़ती उम्र में त्वचा का कसाव कम होता जाता है और झुर्रियां आपके सौंदर्य को चुरा लेती हैं। ऐसे में घर पर ही बनाए गए कुछ फेस पैक या मास्क आपकी त्वचा का कसाव बरकरार रख सकते हैं। ये रही बनाने की विधि - 
 
मास्क नंबर 1  आधा कप ब्लूबैरी, आधा कप स्ट्रॉबैरी, 1 कीवी, आधा कप अनार के दाने, आधा कप ऑरेंज जूस, एक चम्मच पिसा हुआ अखरोट, 
 
विधि - ब्लूबैरी, स्ट्रॉबैरी, कीवी और अनार के दानों को एक साथ मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट में ऑरेंज जूस डालकर इसे थोड़ा पतला करें। अब इसमें अखरोट का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और आपका स्किन टाइटनिंग फेस मास्क तैयार है। अब इसे कुछ देर चेहरे पर लगाकर रखें और टाइट होने के बाद धो लें।

यह भी पढ़ें : हर्बल फेशियल से पाएं नैचुरल दमकती त्वचा, जानें 4 टिप्स
 
मास्क नंबर 2 - दो चम्मच ताजा क्रीम, एक कप सफेद शकर, आधा कप ब्राउन शुगर, आधा कप पिसे हुए बादाम, दो चम्मच एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑइल। 
 
सबसे पहले एक बाउल में क्रीम निकालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब फेंटे हुए क्रीम में दोनों प्रकार की शकर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें बादाम का पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। आखिर में इसमें जैतून का तेल मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब यह त्वचा पर लगाएं और कुछ देर लगाए रखने के बाद वॉश कर लें।
 
यह भी पढ़ें :  इन 5 स्थ‍ितियों में बिल्कुन न करें स्क्रब का उपयोग
 
मास्क नंबर 3 -  इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए - अंडे की सफेदी, 1 चम्मच शहद और एक नींबू का रस। इन तीनों सामग्र‍ियों को एक साथ मिक्स करें और मास्क तैयार करें। अब इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और लगभग आधे घंटे तक लगाए रखने के बाद इसे धो लें। यह ए बेहतरीन एंटी एजिंग की तरह कार्य करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख