dipawali
✕

Skin Care Routine में शामिल करें लौंग का तेल और पाएं बेदाग त्वचा

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2020 (16:31 IST)
लौंग रसोईघर में खाने के स्वाद को ही नहीं बढ़ाती है, बल्कि इसके अनेक स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ भी हैं। जी हां, लौंग के तेल का इस्तेमाल आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में भी किया जाता है। इसके आयुर्वेदिक गुण कमाल के हैं। लौंग में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों के लिए अद्भुत होते हैं।
 
लौंग का तेल आपकी त्वचा को साफ रखने तथा इसमें निखार लाने के लिए गुणकारी है। यह त्वचा संबधी समस्या से निजात दिलाता है। आइए जानते हैं इसके बेशकीमती फायदों के बारे में...
 
लौंग का तेल चेहरे पर मुंहासों को रोकता है, साथ ही चेहरे पर पिम्पल्स के कारण दाग-धब्बों को भी कम करता है।
 
लौंग का तेल त्वचा के छिद्रों से सभी अशुद्धियों को साफ करता है, जो आगे ब्रेकआउट को रोकता है।
 
चेहरे पर किसी भी प्रकार की एलर्जी को कम करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
 
लेकिन ध्यान रहे, यदि आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो इसका इस्तेमाल जरा सोच-समझकर करें।
 
जैसा कि हम बता चुके हैं कि लौंग के तेल से मुंहासों को ठीक किया जा सकता है। पर ध्यान रहे कि जहा मुंहासे हैं, वहीं इसका इस्तेमाल करें।
 
चेहरे से झाइयां मिटाने के लिए भी लौंग के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप खूबसूरत और यंग स्कीन चाहती हैं तो इसे अपने स्कीन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख