Daily Horoscope
✕

सर्दियों में मूली को केवल खाएं ही नहीं, बल्कि इसके फेस पैक से सुंदरता भी निखारें

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (18:50 IST)
सर्दियों में मूली का सेवन चाहे आप सलाद के रूप में करे या सब्जी के रूप में, यह आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है। लेकिन मूली के सेवन से ही आपको फायदा होता है ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसे जरा एक बार चेहरे पर लगाकर तो देखिए, फिर आपको खुद ही पता चल जाएगा कि ये कैसे आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है।
 
आइए, आपको बताए कि मूली का इस्तेमाल खूबसूरती निखारने के लिए कैसे किया जा सकता है। इसके लिए आपको मूली का फेस पैक बनाना होगा - 
 
1. मूली का यह फेस पैक बनाने के लिए आपको मूली का एक बड़ का आकार का टुकड़ा लेना है और इसे छीलकर किसनी में किस लेना है या फिर इसे पीसकर भी आप इसका पेस्ट बना सकते हैं।
 
2. अब मूली के इस पेस्ट में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं ओर इसे मिक्स करने के बाद 4 से 5 बूंद जैतून का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
 
3. अब आपका मूली फेस पैक तैयार है। बस इसे चेहरे पर कुछ देर के लिए लगाकर धो लीजिए।
 
4. सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन अगर यह आपकी त्वचा को सूट नहीं करता है, तो इसे न आजमाएं।
 
5. चेहरे पर लगाने से पहले अपनी कलाई पर इस पेस्ट को लगाकर टेस्ट कर लें। अगर यह त्वचा को सूट कर रहा हो तभी इसे चेहरे पर भी लगाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख