sundarkand

skin care tips - अंडरआर्म्स में वैक्सिंग के बाद फुंसियों से परेशान है तो आजमाएं ये आसान उपाय

Updated: गुरुवार, 14 अक्टूबर 2021 (14:29 IST)
सभी की स्किन अलग-अलग प्रकार की होती है। इसलिए किसी भी प्रकार के प्रोडक्ट का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करना चाहिए। वहीं वैक्सिंग के दौरान भी कई लड़कियों को परेशानियों का सामना कराना पड़ता है। अंडरआर्म्स में वैक्सिंग के बाद लड़कियों को बारीक - बारीक फुंसियां हो जाती है तो किसी को बहुत अधिक खुजली होने लगती है। ऐसे में यह एक परेशानी बन जाती है। आइए जानते हैं कैसे इस समस्या से छुटकारा पाएं -

1. ग्रीन टी का मिश्रण

ग्रीन टी सेहत के लिए तो अच्‍छी है, सुंदरता में भी चार चांद लगाती है। हालांकि आपको ग्रीन टी को सीधे इस्तेमाल नहीं करना है। इसका एक मिश्रण तैयार करना है। इसके लिए आपको ग्रीन टी बैग, आधा कप पानी और कुछ बूंदे नींबू के रस की चाहिए। आधा कप गर्म पानी में कुछ नींबू के रस की बूंदे डाल दें और उसमें ग्रीन टी बैग को 2 से 3 मिनट के लिए डूबों कर रख दें। इसके बाद ग्रीन टी बैग को निकाल लें। रूई की मदद से 5 मिनट तक मिश्रण से मालिश करें। इसके बाद फिर सूती कपड़े से हल्‍के हाथों से पोंछ लें। कोशिश करें दिन में 3 बार इस तरीके को अपनाएं।

2. एप्‍पल साइडर विनेगर

कई वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में कारगार है खासकर जो पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। इसकी मदद से अंडरआर्म्स में होने वाली फुंसियों की वजह से सूजन को भी काम करने में मदद करेगा। क्‍योंकि इसमें मौजूद स्यूसिनिक एसिड होता है जो पिंपल्स के साथ धब्बों को भी सही करता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं इसका मिश्रण -

- 2 चम्मच पानी और 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें। दोनों को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें।
- 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। और फिर धो लें।
- हफ्ते में 3 से 4 बार इसे लगाएं। आराम मिलेगा।

3.एलोवेरा और गुलाब जल

एलोवेरा सिर्फ एक नहीं अनेक दवा के रूप में काम आता है। इसमें सल्फर और सैलिसिलिक एसिड होता है। जिससे पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम करता है। शोध में भी यह साफ हो चुका है कि सैलिसिलिक एसिड की मदद से फुंसियों को कम करने में मदद मिलती है। इसका मिश्रण बनाने के लिए

- 2 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच गुलाब जल लें।
- दोनों को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। - अंडरआर्म पर इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें।
- दिन में 2 बार जरूर लगाएं। चाहे तो रोज भी लगा सकते हैं।

 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख