dipawali
✕

नवरात्रि गरबा से पहले चमका लीजिए अपनी स्किन, 5 फेसपैक हैं बेहतरीन

Updated: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (16:02 IST)
beauty n face pack
 

शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) का पर्व आने वाला है और इन दिनों गरबों की धूम मची रहेगी। अत: गरबे खेलने जाने से पूर्व यदि आप अपनी स्किन को बेदाग और निखरी बनाना चाहती हैं तो 5 फेसपैक (Beauty Care Tips) आपके बहुत काम आएंगे। इनसे आपकी सुंदरता में जहां चार चांद लग जाएंगे, वहीं आप गरबे के दौरान छाई रहेंगी। यहां जानिए 5 बेहतरीन फेसपैक के बारे में-Face Pack For Fair Skin 
 
1. उबटन- गरबा के दिनों में सुंदरता बढ़ाने के लिए आप बेसन में हल्दी, बादाम का पेस्ट और कच्चा दूध मिलाकर उबटन तैयार करें और इसे अपनी त्वचा पर लगभग 15 से 20 मिनट तक यह फेसपैक लगाए रखें। इसके बाद इस पर पानी डालकर मसाज करते हुए साफ करें। रोजाना ऐसा करने पर मात्र कुछ ही दिनों में गोरी रंगत पा सकते हैं।
 
2. चारोली- चारौली जिसे चिरौंजी भी कहा जाता है, इसके पीसकर पाउडर बना लें और इसमें कच्चा दूध, हल्दी, नींबू की कुछ बूंदें और शहद मिलाकर लेप तैयार करें। अब इसे फेसपैक को कम से कम 20 मिनट या 1 घंटे तक अपनी त्वचा पर लगाकर रखें। जब यह हल्का सूख जाए तो इसे धो लें। आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा। 
 
 
3. मिक्स फेसपैक- बेसन में खीरे का रस, संतरे का रस और टमाटर का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपनी त्वचा पर तब तक लगाकर रखें जब तक यह सूख न जाए। इसके बाद इसे साफ पानी से धो लें। इससे रंग भी निखरेगा और त्वचा बेदाग व चमकदार भी होगी।
 
 
4. मसूर दाल का फेसपैक- रात को दूध में मसूर की दाल को भि‍गोकर रखें और सुबह इसे पीसकर लेप तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर रखें और जब यह फेसपैक हल्का सूख जाए तो चेहरा धोकर इसे साफ कर लें। ऐसा करने से भी त्वचा में गोरापन और निखार अलग ही दिखाई देगा।
 
5. बेसन और आलू का फेसपैक : बेसन में आलू का रस और नींबू का रस डालें और इसमें एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पैक को त्वचा पर लगाए रखें और 1/2 घंटे के बाद पानी से धो लें। धीरे-धीरे चेहरे और स्किन साफ दिखाई देने लगेगी और गोरापन निखर उठेगा।

Beauty Hacks

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

अगला लेख