sawan somwar

मानसून में भी नहीं धुलेगा आपका मेकअप, जानिए waterproof makeup tips

Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (14:52 IST)
बारिश के मौसम में सबसे बड़ी समस्‍या है पानी में भीगने पर पूरा मेकअप उतर जाता है। लेकिन बारिश में अगर आप वाटरप्रूफ मेकअप करेंगे तो आपका मेकअप लंबे वक्‍त तक टिका रहेगा। तो आइए जानते हैं वॉटरप्रूफ मेकअप करते वक्‍त किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए और कैसे करना चाहिए। 
 
1. मेकअप करने के लिए बेस तैयार करें - जी हां, बारिश में मेकअप करने के लिए पहले आपको अपनी स्किन पर बेस तैयार करना होगा। इससे आपकी त्‍वचा पर मेकअप लंबे वक्‍त तक टीका रहेगा। इसके लिए 15 मिनट तक अपने चेहरे पर बर्फ से हल्‍के हाथों से मसाज करें। मसाज के बाद हल्‍के हाथों से चेहरे को पोंछ लें। 
 
2. मैट आधारित प्रोडक्‍ट्स का करें चयन - बारिश के मासैम लिक्विड फाउंडेशन बहुत अधिक लंबे वक्‍त तक नहीं टिकते हैं। वह पानी लगते ही त्‍वचा से धुल जाते हैं। मैटिफाइंग बेस या पाउडर का उपयोग करने से मेकअप चेहरे पर संतुलित रहेगा। दरअसल मैट बेस्‍ड प्रोडक्‍ट आपके चेहरे के ऑयल को सोख लेते हैं। जिससे चेहरा साफ और चमकदार लगता है। 
 
3. मैट आईशैडो, आईलाइनर और काजल - बारिश के मौसम में मैटि मेकअप ही करें। ताकि पानी में भीगने पर आप मेकअप नहीं फैलेगा। आपने भी देखा होगा, लिक्विड बेस्‍ड आईशैडो, आईलाइनर और काजल लगाने पर पानी से फैलने लगता है। और चेहरे लंबी-लंबी काले पानी की लाइंस बन जाती है। 
 
4. मैट लिपस्टिक - बनावट के अनुसार किसी के चेहरे पर सिर्फ लिक्विड लिपिस्टिक ही अच्‍छी लगती है। लेकिन बारिश में मैट लिपस्टिक ही लगाएं। वह लंबे वक्‍त तक टिकी रहेगी और पानी लगने पर भी नहीं फैलेगी। 
 
5. मेकअप स्‍प्रे - वैसे तो मेकअप स्‍प्रे का उपयोग बहुत अधिक नहीं करना चाहिए। इसमें केमिकल्‍स होते हैं जो आंखों में जा सकता है। लेकिन बारिश के मौसम में आउटिंग पर जा रहे हैं तो मेकअप करने के बाद स्‍प्रे जरूर करें। इससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा। नमी होने, पानी में भीगने या पसीना होने पर भी मेकअप नहीं निकलेगा। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख