Hanuman Chalisa

अच्छा नहीं होता है बारिश का पानी बालों के लिए, जानिए टिप्स

Updated: मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (09:36 IST)
बारिश का मौसम बहुत अच्छा होता है। हर तरफ हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता फैली होती है।

लेकिन इसी मौसम में बालों की कई समस्याएं पैदा हो जाती है जैसे बालों का टूटना और झड़ना इनकी आम समस्या है, क्योंकि बारिश का पानी बालों के लिए अच्छा नहीं होता है।
 
ज्यादा देर तक स्कल्प का गीला रहना बालों की अनेक समस्याओं को जन्म देता है।

हम आपको कुछ हेयर केयर टिप्स बता रहे हैं जिन्हें आजमा कर आप अपने बालों को मानसून में भी हेल्दी रख सकतीं हैं।
 
- अगर आपके बाल बारिश के पानी में अक्सर गीले हो जाते हैं तो आपको उन्हें शैम्पू से जरूर धोना चाहिए नहीं तो बारिश के पानी से पैदा हुई नमी फंगस का रूप ले लेगी।
 
- गीले बालों को बड़े दांत वाले कंघे से सुलझाएं।

- गीले बालों को पहले सूखने दें फिर ही बांधें।
 
- बाल धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं।
 
- हफ्ते में एक बार तेल जरूर लगाएं।
 
- अपना कंघा किसी और के साथ शेयर ना करें।
 
- अगर आपके बाल बड़े हैं तो बारिश के मौसम में आप शॉर्ट हेयर रख सकतीं हैं। इससे आपको नया लुक भी मिलेगा और बालों की देखभाल भी अच्छे से हो जाएगी।
 
इन सभी के साथ आप अपने आहार पर भी ध्यान दें। खाने का असर हमारे शरीर के हर हिस्से पर पड़ता है तो बालों पर भी पड़ेगा, इसलिए अपनी डाईट नियमित रखें, बाहर का कम खाएं और फास्ट फूड को खाने से बचें। अपने भोजन में प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। जैसे- अंडा, गाजर, दालें, हरी सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख