Daily Horoscope
✕

टीनएजर्स गर्ल्स कैसे करें त्योहारों के समय मेकअप और स्किन केयर

टीनएजर्स गर्ल्स मेकअप और स्किन केयर के लिए अपनाएं ये टिप्स

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (16:02 IST)
Natural makeup for festivals  : टीनएज गर्ल्स इस उम्र में और खसकर त्योहारों के समय मेकअप और अपनी स्किन की देख-रेख के लिए बेहद उत्साहित और रोमांचित रहती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी बच्चियों से इस बारे में बात करें और उन्हें हेल्दी-मेकअप हैबिट्स या टिप्स की सही जानकारी दें। आज इस आलेख में हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं।

मेकअप करने की सही उम्र क्या है?
इस उम्र में मेकअप के लिए स्किन नई होती है। ऐसे में भारी-भरकम प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से इसके डैमेज होने की संभावना बनी रहती है। टीनएज स्किन पर मेकअप सामान्यत: 15-16 से शुरू किया जा सकता है। इस बात का ध्यान  रखना चाहिए कि मेकअप बहुत लाइट हो क्योंकि हेवी मेकप से स्किन पर पिम्पल्स आदि की समस्या हो सकती है।
ALSO READ: Dark Skintone Makeup Tips : सांवली त्वचा पर इस तरह से करें मेकअप, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
 
टीनएज लड़कियां कैसे करें सही प्रोडक्ट्स का चुनाव?
टीनएज स्किन मेकअप प्रोडक्ट्स के लिए नाजुक और सेंसेटिव होती है। केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स के अधिक इस्तेमाल से स्किन खराब हो सकती है। लेकिन सही प्रोडक्ट्स का उचित मात्रा में इस्तेमाल करने से त्वचा को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। टीनएज में एक्ने या पिपंल होना भी आम बात है। शुरुआत में अपनी त्वचा के हिसाब से एक फुल कवरेज कंसीलर और कॉम्पेक्ट का इस्तेमाल करें। फ्रेश लुक पाने के लिए स्मज फ्री काजल और लिप बाम या लिप ग्लॉस को लगाएं।

 
सही मेकअप के बारे में अपनी टीनेज बेटियों को कैसे समझाएं
पेरेंट्स को अपने बच्चों को इस बारे में जागरूक करना चाहिए कि नाजुक त्वचा में मेकअप का इस्तेमाल करने से आने वाले समय में उनकी त्वचा खराब हो सकती है। टीनएजर्स के साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए भी यह समझना बेहद आवश्यक है कि वयस्कों की तुलना में टीनएज मेकअप अलग होती है। अक्सर टीनएज गर्ल्स घर के ही बड़े सदस्यों के मेकअप प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगती हैं, जो कि सही नहीं है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख