dipawali
✕

Hair Tips : जानिए हेयर एक्सटेंशन क्या हैं, जिससे दिखने लगते हैं बाल लंबे और घने

Updated: गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020 (16:14 IST)
हेयर एक्सटेंशन यानी ऐसी हेयर एक्सेसरी, जिससे आप अपने छोटे बालों को बड़ी आसानी और बिना किसी विग के घना और लंबा दिखा सकती हैं। बालों को लंबा दिखाने के लिए पतले एक्टेशन को गर्दन के पास बालों में अटैच किया जाता है, जिससे बाल नीचे से लंबे और घने दिखने लगते हैं।
 
हेयर एक्सटेंशन दो रूप में होते हैं। नेचुरल और सिंथेटिक दोनों में मिलते है। सिंथेटिक एक्सटेशंस क्लिपऑन होते है, और लगाने में आसान होते है ये कई शेड्स में भी मिलते है, जैसे रेड, ब्लू, येलो, ब्राउन, पिंक, आदि। वहीं नेचुरल हेअर एक्सटेंशंस असली बालों को प्रोसेस करके तैयार किए जाते हैं। 
 
कैसे-कैसे होते है हेयर एक्सटेंशस
 
क्लिपऑन एक्सटेंशनः ये टेंपरेरी एक्सटेंशंस होते हैं, जो किसी खा पार्टी के लिए आप आजमा सकती है क्लिपऑन एख्सटेंशंस को एक क्लिप की मदद से बालों से अटैच कर दिया जाता है पार्टी खत्म होने के बाद आप आशानी से इन्हें निकाल सकती हैं यह सबसे आसान हेयर एक्सटेंशन है जिसे आप जब चाहे आसानी से लगा औऱ निकाल सकती हैं।
 
लॉग टर्म एक्सटेंशनः ये 4 से 6 महीने तक चलते हैं इन्हें लगाने के लिए केराटिन  बॉन्ड का इस्तेमाल किया जाता हैं। नकली बालों की टीप पर कैराटिन लगा होता है, जिसे गर्म रॉड से  पिघलाकर अली बालों के साथ अटैच कर दिया जाता है।
 
टेंपरेरी ग्लूऑन एक्टेंशनः ये एक सप्ताह तक टिके रहते हैं। स्कैल्प पर लिक्विड ग्लू लगा कर एक्सटेंशन चिपका दिए जाते हैं। इन्हें निकालने के लिए ऑयल बेस्ड सॉल्वेंट का इस्तेमाल किया जाता हैं।
 
कुछ सावधानियां
 
नेचुरल हेअर एक्सटेंशंस की देखभाल ऐसे ही करनी चाहिए जैसे आप अपने असली बालों की करती हैं।
आपके असली बाल कम से कम 4 इंच लंबे होंगे, तभी उनमें एक्सटेंशंस लगाए जा सकते है।
एक बार में कम से कम 2 एक्सटेंशस और ज्यादा से ज्यादा 10 से 15 एक्सटेंशंस लगवाए जा सकते हैं।
हेयर एक्सटेंशंस को धोते समय सिर सीधा रखें और बिना सल्फेटवाला मॉइश्चराइजिंग शैंपू इस्तेमाल करें।
बालों को छोटे-छोटे सेक्शंस में बांट कर अच्छी तरह से सुखाएं।
एक्सटेंशन को लंबे समय तक लगाए रखना चाहती हैं, तो उन्हें देर तक गीला ना छोड़े।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

अगला लेख