suvichar

रूखे सूखे फटे होंठ की समस्या हो जाएगी छूमंतर, अगर अपना लिए ये 4 कमाल के नुस्खे

Updated: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 (17:04 IST)
बदलते मौसम में त्वचा के साथ ही होंठों के सुखकर फटने व उनमें दरार आने की समस्या आम हो जाती है। आइए, आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं जो होंठों की सभी तरह की समस्याओं को दूर करने में कारगार होंगे -
 
1 जैतून का तेल और वैसलीन मिलाकर दिन में तीन या चार बार फटे होंठों पर लगाएं। तीन-चार दिन नियमित उपचार करने पर आपके होंठों की दरारें भरने लगेंगी।
 
2 होंठों में दरारें होने पर थोड़ा-सा शहद लेकर अंगुली से धीरे-धीरे मलें। कुछ ही दिनों के प्रयास से आपके होंठ पहले की तरह चमकदार और मुलायम हो जाएंगे।
 
3 दो बड़े चम्मच कोकोआ बटर, आधा छोटा चम्मच मधु वैक्स लें। उबलते पानी पर एक बर्तन में वैक्स डालकर पिघला लें। इसमें कोकोआ बटर मिलाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसे लिप ब्रश की मदद से होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का सौंदर्य बना रहेगा।
 
4 पपड़ी का जमा रहना होंठों का रोग ही बन गया है तो आप इससे भी निजात पा सकती हैं। इसके लिए एक छोटा चम्मच मेहंदी की जड़, करीब 60 मि.ग्रा. बादाम का तेल, 15 ग्राम बीज वैक्स लें। मेहंदी की जड़ को कूट लें और दस दिन तक इसे बादाम के तेल में भिगोएं। दस दिन बाद तेल को छान लें। मोम को पहली विधि के अनुसार ही गरम पानी पर रखकर पिघला लें। अच्छी तरह से फेंटें। इसे लिप ब्रश से होंठों पर लगाना शुरू कर दें।

ALSO READ: शरीर को स्वस्थ, सुंदर और बलवान बनाना है, तो शहद के ये नुस्खे अपनाएं
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख