Hanuman Chalisa

खूबसूरत बालों की चाहत के लिए घर पर ही करें हेयर स्पा

ऐसे पूरी करें अपने खूबसूरत बालों की चाहत
 
खूबसूरत बालों की चाहत हर किसी की होती है। ऐसा शायद ही कोई दिन हो, जब खूबसूरत और शाइनी बाल पाने के बारे में हम नहीं सोचते हों। लेकिन पॉल्यूशन और गंदगी की वजह से हमारे बाल खराब हो जाते हैं और यदि हम सही समय पर इन पर ध्यान नहीं देते हैं, तो ये दिन-प्रतिदिन रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। 
 
लेकिन सिर्फ सोचने भर से काम नहीं चलता। अगर आप खूबसूरत शाइनी बाल की चाहत रखती हैं, तो इसके लिए आपको उनकी देखभाल भी उसी तरह करनी पड़ेगी।
 
जब भी बालों की देखभाल की बात आती है, तो सबसे पहले हमारे जेहन में हेयर स्पा का नाम जरूर आता, क्योंकि हेयर स्पा के जरिए हम हमारे बालों की सही तरीके से देखभाल कर पाते हैं लेकिन हर बार पार्लर का रुख करना मुमकिन नहीं हो पाता।
 
लेकिन इस बात से परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ आसान से टिप्स जिसे अपनाकर आप घर में ही अपने बालों की देखभाल कर सकती हैं यानी कि आप घर में ही कर सकती हैं हेयर स्पा। आइए, जानते हैं।
 
कैसे करें घर में हेयर स्पा?
 
बालों को स्वस्थ रखने के लिए इसे पर्याप्त पोषण देना भी जरूरी होता है। इसके लिए अच्छी तरह से अपने बालों की तेल से मालिश करें जिससे कि आपके बालों को पोषण मिल सके।
 
स्टीमिंग
 
अब अपने बालों में आप स्टीम (भाप) लें। भाप की सहायता से ऑइल आपके बालों की जड़ों तक जाएगा। इसे लेने के लिए आप गर्म पानी में तौलिया डुबोकर उसे अच्छी तरह से निचोड़ लें और अपने बालों में लपेटकर रख लें। यह प्रक्रिया 2 से 3 बार करें।
 
इसके बाद आप आप नारियल तेल में कंडीशन को मिला लें और इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने बालों पर लगा लें। 15 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें।
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!