dharma sangrah

Holi Skin Care Tips : होली खेलने से पूर्व करें ये 5 काम, नहीं चढ़ेगा होली का पक्का रंग

Updated: सोमवार, 14 मार्च 2022 (13:33 IST)
होली रंगों का त्‍योहार है। बाकी त्‍योहार के मुकाबले अन्‍य त्‍योहार पर इतनी मस्ती नहीं की जाती है। एक-दूसरे को अलग-अलग रंग के गुलाल लगा कर होली मनाई जाती है। लेकिन जरूरी नहीं है कि सभी गुलाल से होली खेलें। कई लोग पक्के रंग का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में सावधानी बरतना जरूरी है। आप कलर लगाने से होली वाले दिन नहीं बच सकते लेकिन उससे पहले जरूरी तैयारियां जरूर करें। तो आइए जानते हैं होली खेलने से पहले कैसे त्वचा की केयर करें -

1. तेल लगाएं - होली से पूर्व अपनी पूरी बॉडी पर तेल लगाएं। आप नारियल, अरंडी या बादाम का तेल लगा सकते हैं। इससे पक्का रंग भी आपकी बॉडी पर नहीं चिपकेगा और नहाने के दौरान आसानी से निकल जाएगा। आपकी स्किन के लिए यह बेहतर तरीका है।  

2. बर्फ का प्रयोग - जब रंग स्किन के अंदर पहुंच जाता है तो कई सारी समस्‍या होती है। ऐसे में होली खेलने से पूर्व स्किन पर बर्फ लगा लें।  बर्फ से आपके छिद्र बंद हो जाते हैं और स्किन के अंदर कलर नहीं पहुंच पाता है। होली खेलने से पूर्व करीब 10 मिनट तक बर्फ के हल्‍के हाथों से मसाज करें।  

3. सनस्क्रीन लगाएं - होली खेलने से पूर्व बॉडी पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाएंगा और त्‍वचा को हइड्रेट और मॉइश्‍चराइज्‍ड करेगा।  साथ ही नहाने पर रंग भी आसानी से निकल जाता है।  

4.नाखूनों पर नेल पेंट लगाएं - कब आपके हाथों पर पक्का कलर आ जाएं आपको भी पता नहीं चलता है। और नाखूनों पर पक्का कलर लग जाने पर वह लंबे वक्त तक टिकता है। और जब नाखून बढ़ते हैं धीरे-धीरे तब ही वह कलर निकलता है। होली से एक दिन पहले ही रात में नेल पेंट लगा लें। कोशिश करें डार्क कलर का ही लगाएं। इससे नाखूनों पर रंग भी नहीं चढ़ेगा और हाथ भी अच्छे दिखेंगे।  

5.फुल स्‍लीव्‍स की ड्रेस - कोशिश करें होली पर फुल स्‍लीव्‍स ड्रेस ही पहनें। इससे आपकी बॉडी पर एकदम कलर नहीं लगेगा। और आपको कलर छुड़ाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख