dharma sangrah

इस होली ट्राय करें नारियल की ये खास मीठी डिश, जानिए कैसे बनाएं

Updated: सोमवार, 14 मार्च 2022 (10:29 IST)
coconut barfi
 
कोकोनट बर्फी विथ केसर
 
सामग्री :
1 बड़ा गीला नारियल, डेढ़ लीटर मलाईयुक्त दूध, 200 ग्राम शकर का बूरा, पाव छोटी चम्मच केसर, पाव छोटी चम्मच इलायची पावडर, कुछेक बूंद गुलाब जल, चांदी का वर्क।  
 
विधि :
सर्वप्रथम नारियल को फोड़कर उसमें से निकले पानी को डेढ़ लीटर दूध में मिलाए और तेज आंच पर मोटे तल वाली कड़ाही में औटाने के लिए रख दें। तत्पश्चात नारियल के टुकड़े करके मिक्सी में महीन होने तक पीस लें। इसमें शकर का बूरा मिलाए। 
 
अब दूध को तेज आंच पर औटाते हुए जो मलाई की परत बनती जाए उसे कड़ाही के चारों ओर फैलाते जाइए। इस प्रकार दूध के कई लच्छे तैयार होते जाएंगे। आधा दूध बाकी रहने पर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके नारियल का पेस्ट मिलाते रहिए। इसी प्रकार पूरे दूध के लच्छे तैयार करके दूध को अच्छी तरह औटा लें। फिर केसर, इलायची पावडर, गुलाब जल डालकर आंच बंद कर दीजिए। 
 
अब एक बड़े पटिए या बड़ी परात पर पॉलीथिन बिछाकर उसके ऊपर मिश्रण रखें। फिर दूसरी पॉलीथिन इस पर रखकर हल्के हाथ से बेलन फेरिए, जब तक उसकी पतली तह न बन जाएं। अब ऊपर वाली पॉलीथिन धीरे से हटाइए। मिश्रण अच्छी तरह ठंडा होने पर अपने मनपसंद आकार में बर्फी काट कर ऊपर से चांदी के वर्क से सजाकर पेश करें।

coconut barfi
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख