ganesh chaturthi

गर्मियों में इन हर्बल प्रोडक्ट्स से मिलेगी सनबर्न से तुरंत राहत

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (18:01 IST)
Herbal remedies for sunburn: गर्मी के मौसम में सूरज की तेज़ यूवी किरणें स्किन को बहुत डैमेज कर देती हैं, नतीजा होता है सनबर्न। सनबर्न, इस मौसम की एक  आम परेशानी है। सनबर्न को हटाना एक ​मुश्किल काम होता है। इसलिए सबसे ज़रूरी है कि आप सनबर्न से बचें और धूप में निकलने से पहले ही सावधान रहें। लेकिन अगर सनबर्न हो भी गया है तो भी कुछ आयुर्वेदिक उपचार आपको इससे राहत दिला सकते हैं। ये आयुर्वेदिक उपचार बहुत ही इफेक्टिव और काफी बजट फ्रेंडली हैं।

ये हर्बल प्रोडक्ट आएंगे काम
आयुर्वेद में त्वचा की देखभाल के लिए कई इफेक्टिव प्रोडक्ट्स बताए गए हैं। सनबर्न से राहत देने के लिए भी आयुर्वेद में कुछ नुस्खों का उल्लेख है। इन्हें लगाने के साथ ही त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए गर्मियों में आपको ज्यादा पानी पीना चाहिए।

ठंडक देता है एलोवेरा
सनबर्न के इलाज के लिए एलोवेरा जेल एक बहुत ही कारगर आयुर्वेदिक उपाय है। एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण सनबर्न की वजह से हुई रेडनेस, सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा त्वचा को हाइड्रेट और ठंडा करने में भी मदद करता है, जिससे त्वचा ड्राई नहीं होती। इसे सीधे त्वचा पर लगा सकते हैं।
ALSO READ: गर्मियों में लगाएं ये 5-10 रूपये में मिलने वाली चीज, एड़ियां बनेगीं फूलों सी मुलायम
 
शहद रखता है स्किन को हाइड्रेट
शहद में कुदरती मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। इसलिए यह सनबर्न से तुरंत आराम दिलाता है। यह स्किन को हाइड्रेट रखकर रेडनेस को खत्म करता है। सनबर्न होने पर प्रभावित हिस्से पर शहद की पतली परत लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद इसे सादे पानी से धो लें। शहद को एलोवेरा जेल या दही के साथ मिलाकर लगाने से भी सनबर्न में फ़ायदा होता है।

दही है दमदार
दही स्किन पर दमक लाने के लिए बेस्ट है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को ठंडक देने के साथ ही उसे रिलेक्स भी रखता है। इसमें मौजूद प्रोटीन और फैट स्किन को रिपेयर करने और हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। सनबर्न से इफेक्टिव एरिया पर 15 से 20 मिनट के लिए ठंडा दही लगाएं और फिर इसे धो लें।

चंदन से चमकेगी रंगत
स्किन के लिए चंदन वरदान होता है। चंदन पाउडर की कुलिंग प्रॉपर्टी स्किन को ठंडक देती है और सनबर्न के कारण होने वाली जलन और रेडनेस में भी राहत मिलती है। चंदन पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। चंदन पाउडर को गुलाब जल या एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट बना कर प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। करीब 15-20 मिनट के लिए सूखने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


 

 

 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख