Hanuman Chalisa
✕

जानिए, कैसे करें घर पर ही केमिकल रहित हर्बल फेशियल?

Updated: शुक्रवार, 3 मई 2019 (16:32 IST)
गर्मी के मौसम में त्वचा पर धूल, धूप, पसीने का असर त्वचा पर होता ही है। ऐसे में इस मौसम में स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। हम आपको बता रहे हैं घर पर ही केमिकल रहित हर्बल फेशियल करने की आसान सी विधि -
 
1. यूं करें क्लींजिंगः हर्बल फेशियल की शुरुआत में चेहरे एवं गर्दन की सफाई करें। इसके लिए 1 टेबलस्पून चावल के आटे में दही मिलाकर पेस्ट बनाएं एवं चेहरे एवं गर्दन पर अच्छी तरह मलें। फिर चेहरा धोकर साफ तौलिए से थपथपाकर पोछ लें।
 
2. जरूरी है मालिशः क्लींजिंग के बाद बारी है मसाज की। मालिश के लिए मलाई में कुछ बूंद बादाम का तेल मिलाकर प्रयोग करें। मालिश गर्दन से आरंभ करते हुए क्रमशः ठोड़ी, मुंह, नाक, गाल और माथे पर करें। मालिश हमेशा हल्के हाथ से नीचे से ऊपर की ओर तथा गोल-गोल घुमाते हुए करें। इस क्रिया से रक्तसंचार बढ़ेगा तथा आप स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगी। अंत में उंगलियों के पोरों से पूरे चेहरे को थपथपाएं।
 
 
3. हर्बल स्टीमः मालिश के पश्चात चेहरे पर भाप लें। एक बर्तन में पानी उबालकर थोड़ी नीम की पत्तियां डाल दें। अब तौलिए को सिर पर रखकर तौलिए से तपेली ढंकते हुए 5-7 मिनट भाप लें।
 
4. अब ब्लैकहेड रिमूवर की सहायता से ब्लैकहेड निकालें।
 
5. अब अंत में तौलिए से चेहरा पोंछकर अपनी त्वचा अनुसार फेसपैक लगाएं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख