ramcharitmanas

पतले बालों को घना बनाएंगे 5 हेयर मास्क

Updated: गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (12:07 IST)
बालों का पतलापन न केवल उनके जल्दी टूटने का कारण बनता है, बल्कि उनमें हल्कापन भी बना रहता है। इसके विपरीत, मोटे बाल घने और आकर्षक लगते हैं। अगर आपके बाल भी पतले हैं, तो यह 5 हेयर मास्क आजमाकर जरूर देखें - 
गर्मी में बाल झड़ने से परेशान हैं, तो जानें 5 टिप्स
 
1 अंडा और एलोवेरा - बालों में अंडा लगाना एक बेहतरीन घरेलू विकल्प है। अंडा और एलोवेरा मास्क भी आपके बालों के लिए कमाल का असर करता है। एक अंडे के साथ 2 चम्मच एलोवेरा का गूदा मिक्स करके बालों पर लगाएं और 1 घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें।
 
2 मेथी मास्क - पतले बालों के लिए मेथी दानों का मास्क भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए मेथी दानों को पानी में भिगो दें और जब यह अच्छी तरह भीग जाएं तक इन्हें पीसकर पेस्ट बनाएं, साथ ही 1 कप दही मिलाएं। अब इस मास्क को बालों में लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
अमरूद की पत्त‍ियों के 5 ब्यूटी बेनिफिट, जरूर जानें


3 बनाना मास्क - इसे बनाने के लिए एक केला अच्छी तरह से मैश करें और इसमें दो चम्मच जैतून का तेल, दो चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच नारियल तेल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद बालों मेूं लगाएं। लगभग 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें।
छाछ (Buttermilk) के 9 सेहत और सौंदर्य लाभ, जरूर जानें
 
4  कैस्टर ऑइल - कैस्टर ऑइल, अंडा और ब्रांडी को मिलाकर बनाए गए पेस्ट का उपयोग आप हेयर मास्क के लिए कर सकते हैं। यह पतले बालों के लिए प्रभावकारी है। लगभग 10 मिनट तक इस पेस्ट से बालों की जड़ों में मालिश करें और कुछ देर लगे रहने के बाद धो लीजिए।
 
5 नारियल मास्क - नारियल को पीसकर मिल्क तैयार करें और इसे बालों में लगाकर अच्छी तरह से मसाल करें। कुछ समय तक इसे बालों में लगे रहने दें और फिर ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

अगला लेख