sundarkand

तिल के तेल से बाल कैसे बढ़ाएं? 3 तरीकों का करें प्रयोग

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 (15:05 IST)
til sesame oil
 
- ईशु शर्मा 
 
सर्दियों में तिल के लड्डू तो हम सभी खाते हैं क्योंकि ये हमारे शरीर के लिए बहुत सेहतमंद होते हैं और सर्दियों में हमारे शरीर को गरम भी रखते हैं। ऐसे ही तिल का तेल (sesame oil) भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है और न सिर्फ शरीर बल्कि ये बालों की ग्रोथ के लिए भी लाभकारी है।

तिल के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट, ओमेगा- 3, ओमेगा- 6 और विटामिन E जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये न सिर्फ बालों की ग्रोथ बढ़ाता है बल्कि रुसी, बाल झड़ना और ड्राई स्कैल्प जैसी समस्याओं को भी दूर करता है।

चलिए जानते हैं ऐसे 3 तरीके जिससे आप तिल के तेल को बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं....... 
 
1. गरम तेल की स्कैल्प पर मसाज 
 
आप तिल के तेल को गरम करके बालों में मसाज कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आप इसे डायरेक्ट गरम न करें पहले एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें फिर एक छोटी कटोरी में तिल का तेल लें और गरम पानी के ऊपर रख दें। इस डबल बॉयलिंग की मदद से तेल के पोषक तत्व नष्ट नहीं होंगे। तेल के गरम होने के बाद तेल को स्कैल्प पर लगाएं और 10-15 तक स्कैल्प की मसाज करें और फिर 2-3 घंटे बाद आप बाल धो सकते हैं। 
 
2. तिल के तेल के साथ अन्य तेल मिलाएं 
 
आप तिल के तेल में नारियल, सरसों, नीम, बादाम जैसे तेल मिला कर इसको गरम कर लें और अपने स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें। इससे बालों को अन्य पोषक तत्वों का लाभ मिलेगा और आपके बाल तेज़ी से ग्रो करेंगे। मसाज करने के 2-3 घंटे बाद आप अपने बाल धो सकते हैं। 
 
3. मेथी के दाने मिलाएं 
 
मेथी के दाने बालों के लिए बहुत सेहतमंद माने जाते हैं। आप एक मुट्ठी मेथी के दाने 7-8 घंटे तक पानी में भिगोएं फिर इसको पीस कर तिल के तेल के साथ मिलाकर तेल को गरम कर लें। इसके बाद अपने स्कैल्प पर इसकी अच्छे से मसाज करें और 2-3 घंटे के बाद अपने बाल गुनगुने पानी से धो लें।

hair care 
 

ALSO READ: काली मिर्च को खाने का सही तरीका क्या है?

ALSO READ: हल्दी रखेगी हेल्दी : इम्यून सिस्टम के साथ चमचमाती त्वचा देती है हल्दी, जानिए Health & beauty benefits of Turmeric

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख