sundarkand
✕

बेहतर हेयर ग्रोथ पाने के लिए ये करें इस्तेमाल

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (11:51 IST)
- मोनिका पाण्डेय 
 
लंबे बालों का शौक सभी लड़कियों को होता है और बाल अगर लंबे और खूबसूरत हो तो आपके पर्सनालिटी पर चार चांद लगा लगा देते हैं। बाल का अच्छा होना हमारी पर्सनालिटी के लिए बहुत जरूरी होता है। बालों के बिना हमारी पर्सनालिटी अधूरी सी लगती है। यही वजह हैं कि लंबे बालों की चाहत सबको होती है। 
 
महिलाएं अपने बालों के लिए बहुत कुछ करती है लेकिन कोई पुरुष भी यह नहीं चाहता है कि उसके बाल झड़े। बेकार हेयर प्रोडक्ट, खान-पान में कमी, दिन पर दिन प्रदूषण का बढ़ना और ऐसे कई कारणों की वजह से बालों का बढ़ना रुक जाता है। अगर आप भी बेहतर हेयर ग्रोथ पाना चाहती है तो ये कर सकती हैं उपाय-  
 
हफ्ते में दो बार करें ऑयल मसाज- 
 
अगर आप भी बेहतर हेयर ग्रोथ पाना चाहती हैं तो आप अपने बालों में हफ्ते में दो बार ऑयल से मसाज करें। ध्यान रहे कि मसाज करते समय आप हल्के हाथों से ही मसाज करें रगड़े नहीं इससे आपके बाल टूटते हैं। आप मसाज करने के लिए किसी प्योर ऑयल का इस्तेमाल करें जैसे नारियल का तेल या बादाम के तेल से मसाज करें। 
हेयर मास्क आपके हेयर में वॉल्यूम देता है- 
 
आप हफ्ते में एक बार हेयर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, इससे आपको इंस्टेंट रिजल्ट मिलेगा। हेयर मास्क के लिए आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। केला में शहद मिलाकर मिक्सर में पीस लें, उसे अपने बालों में लगाएं 30 मिनट बाद धो लें। आप घर पर बने हुए हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं ये अधिक फायदेमंद होगा। 
 
एलोवेरा लगाएं- 
 
बालों में एलोवेरा लगाने से आपको बहुत सारे फायदे होंगे। एलोवेरा में विटामिन ए, सी, ई,  बी1, बी2, बी3 और बी6 पाया जाता है। एलोवेरा उन पौधों में भी शामिल है जिसमें विटामिन बी12 भी होता है और करीब 20 प्रकार के मिनरल्स जिनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम, सेलेनियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज शामिल हैं। ये सभी आपके बालों को लंबा, घना, और स्मूथ बनाते है। आप हेयर वॉश करने से 30 मिनट पहले इसे अपने बालों में लगाएं फिर धो लें। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

ALSO READ: प्रेग्नेंसी में गन्ने का जूस पीने से पहले जान लें इसके नुकसान

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख