suvichar

देसी घी में मिला लें ये मामूली चीज़, दाग धब्बे जड़ से हो जाएंगे गायब

2 बूंद देसी घी में मिला लें ये चीज़, त्वचा होगी बेदाग और ग्लोइंग

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2024 (20:39 IST)
Ghee On Face
  • चेहरे का रूखापन दूर करने के लिए घी फायदेमंद है।
  • यह आपकी त्वचा में चमक लाने में मदद करता है।
  • काले होंठों के लिए भी देसी घी फायदेमंद है।
Ghee Benefits for Skin : कई लोगों को त्वचा संबंधी समस्याएं होती हैं जिसमें दाग-धब्बे या पिगमेंटेशन की समस्या अधिक होती है। ऐसे में कई तरह के नुस्खे इस्तेमाल करने के बाद भी पिगमेंटेशन कम नहीं होती है। बेदाग त्वचा सभी को पसंद होती है और एक अच्छे मेकअप से ज्यादा अच्छी स्किन होना ज़रूरी होता है। ALSO READ: Beetroot Face Pack: गुलाब जैसा खिल उठेगा चेहरा, इस तरह लगाएं चुकंदर फेस पैक
 
ऐसे में कई लोग अच्छी स्किन के लिए तमाम तरह के प्रोडक्ट, स्किनकेयर और घरेलू नुस्खों को ट्राई करते हैं लेकिन उन्हें रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में आप घर बैठे अपनी किचन में रखी 2 सामग्री की मदद से अपने चेहरे को बेदाग बना सकते हैं। इस रेमेडी की मदद से आप चेहरे से दाग-धब्बे को कम कर सकते हैं (Ghee Homemade Face Pack)। साथ ही स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी यह रेमेडी बहुत लाभकारी है। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी त्वचा से दाग-धब्बे की समस्या को कम कर सकते हैं...
घर बैठे पायें बेदाग त्वचा, घी में मिला लें ये चीज़ | Ghee Homemade Face Pack
आप अपने चेहरे के अनुसार 2-3 बड़ी चम्मच घी लें। इसके बाद इसमें हल्दी मिलाएं। अगर घी गाय का है तो ज्यादा बेहतर होगा। आप घी में अच्छे से हल्दी को मिलाएं और अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं रखें। इसके बाद साफ कपड़े की मदद से आपने चेहरे को वाइप कर लें। आपकी स्किन ग्लोइंग और बेदाग नज़र आएगी। 
 
हल्दी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती है जो चेहरे से दाग-धब्बे को कम करने में मदद करती है। ध्यान रखें कि चेहरे पर हल्दी लगाने के लिए कच्ची हल्दी या आर्गेनिक हल्दी का ही इस्तेमाल करें। मार्किट में बिकने वाली हल्दी में कलर भी मौजूद होता है जिससे चेहरे पीला पड़ जाता है और स्किन एलर्जी भी हो सकती है।
 
चेहरे पर घी लगाने के फायदे | Ghee Benefits for Skin
  • अगर आपके होंठ काले हो गए हैं तो इनकी रंगत वापस लाने के लिए भी देसी घी अच्छा विकल्प है।

ALSO READ: सफेद बालों से हैं परेशान तो आजमाएं इस चीज को, बाल होने लेगेंगे काले
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख