ramcharitmanas

Facial Essence At Home : बेदाग और ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Updated: शुक्रवार, 12 जून 2020 (14:02 IST)
अधिकतर लड़कियों की तमन्ना होती है कि उनकी त्वचा बेदाग और ग्लोइंग हो जिसके लिए वे हर दिन कुछ-न-कुछ उपाय आजमाया करती हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसे फेशियल एसेंस facial essence के बारे में बता रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप चमकती हुई त्वचा और ग्लो पा सकती हैं।
 
सबसे पहले जानते हैं कि facial essence है क्या?
 
यह लिक्विड आपकी त्वचा को पोषण देता है, त्वचा को मॉइश्चराइज करने का काम करता है, साथ ही आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। यह एक तरह से सीरम की तरह होता है, जो त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है और हाइड्रेट रखता है। ग्लोइंग स्कीन पाने के लिए आपको facial essence का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसे आप घर पर आसानी से बना सकती हैं।
 
कैसे बनाएं facial essence?
 
इसके लिए आपको ऑइल, एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्लीसरीन व 1 खाली स्प्रे बोतल की जरूरत है।
 
स्प्रे बोतल में 85% एलोवेरा जूस लें। इसमें ग्लीसरीन मिलाएं और ऑइल मिक्स करें। अगर ड्राई स्कीन है तो एवोकैडो तेल का इस्तेमाल करें। मिली-जुली त्वचा (combination skin) के लिए नारियल या जोजोबा तेल का इस्तेमाल करें। इन सभी को अच्छी तरह बोतल में डालकर मिक्स करें।
 
कैसे इस्तेमाल करें?
 
facial essence को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें व चेहरे को साफ कपड़े से सुखा लें। अपनी हथेली में लेकर essence को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, जैसे सीरम लगाते हैं। ध्यान रहे, इसे चेहरे पर लगाते समय त्वचा को रगड़ना नहीं है, बल्कि हल्के हाथों से पूरे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसका इस्तेमाल आप रात में सोने से पहले कर सकती हैं।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

अगला लेख