sundarkand

Beauty Tips : सर्दी में क्यों न करें परफ्यूम का इस्तेमाल ? जानिए सच

Updated: बुधवार, 19 जनवरी 2022 (10:18 IST)
आम तौर पर हम शरीर की दुर्गंध से बचने और तरोताजा महसूस करने के लिए डिओडरेंट या परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मौसम के बदलने पर इनमें परिवर्तन की जरूरत होती है। जानिए सर्द मौसम में इनमें से किसे अपनाया जाए - 
 
दरअसल सर्दी के दिनों में त्वचा बेहद रूखी होती है और इसमें नमी का अभाव होता है, जिससे कई बार त्वचा फटने भी लगती है। इस समय त्वचा पर ऐसी कोई भी चीज का इस्तेमाल, जो केमिकलयुक्त हो या सीधा प्रभाव डालती हो, परेशानी का सबब बन सकता है।
 
रूखी या फटी त्वचा पर डिओ या परफ्यूम का इस्तेमाल जलन पैदा कर सकता है या फिर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसे डिओ या मिस्ट का उपयोग करना बेहतर होगा, जो नैचुरल हों और उनमें कोई कैमिकल न हों। 
 
इसके बजाए आप घर पर ही सुगंधित फूलों से तैयार नैचुरल इत्र या डिओ का प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो नहाने के पानी में गुलाब, मोगरा या चमेली के फूलों की पत्त‍ियों को मिलाएं और इस पानी से स्नान करें। या फिर नहाने के पानी में गुलाबजल डालकर इस पानी से नहाएं। ऐसा करने पर आपको अलग से किसी परफ्यूम की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप दिनभर तरोताजा और महके हुए रहेंगे।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख