Hanuman Chalisa

गर्मियों में खुजली और रैशेज से बचाएगा नारियल से बना प्राकृतिक साबुन

ये है कुदरती रूप से स्किन को स्वस्थ रखने का असरदार तरीका

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 22 मई 2024 (13:35 IST)
नारियल साबुन के फायदे: गर्मी के दिनों में त्वचा में खुजली और दाने आम समस्या है  केमिकल बेस्ड साबुन से नहाने से यह समस्या और बढ़ सकती है। ये केमिकल त्वचा के लिए फायदेमंद नहीं होते। लंबे समय तक इनका इस्तेमाल करने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है।
कई बार साबुन की वजह से खुजली और दाने बढ़ने लगते हैं। ऐसे में आप  घर पर बने  नारियल के साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल त्वचा को हाइड्रेट रखता है और इससे बना साबुन त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। इस लेख में हम आपको नारियल साबुन बनाने की विधि और फायदे बता रहे हैं।

सामग्री:
  • नारियल
  • नारियल तेल
  • चंदन पाउडर
  • नीम पाउडर
  • गुलाब जल
ALSO READ: टैनिंग हटाने में असरदार हैं चुकंदर से बने ये 5 फेस मास्क
 
विधि:
• नारियल को पीसकर बारीक पाउडर बना लें।
• चंदन पाउडर और नीम पाउडर लें ।
• सभी सामग्री को एक साथ मिला लें।
• अब इस मिश्रण में नारियल तेल और गुलाब जल मिलाएं।
• तैयार मिश्रण को साबुन के सांचे में डालें और ठंडी जगह पर रख दें।
• साबुन 7 से 8 घंटे में जम जाएगा।
• साबुन को सांचे से निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर स्टोर कर लें।
• घर का बना साबुन इस्तेमाल के लिए तैयार है

त्वचा के लिए नारियल के साबुन के फायदे - Coconut Soap Benefits For Skin 
• नारियल के साबुन से त्वचा का रूखापन दूर होता है।
• त्वचा हाइड्रेट रहती है और खुजली की समस्या नहीं होती।
• नारियल में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो त्वचा में होने वाले रैशेज और जलन से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद माने जाते हैं।
• इससे टैनिंग की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
Homemade Coconut Soap
 
(Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख