Hanuman Chalisa
✕

मॉइश्चराइजर को खरीदते समय इन 7 बातों का जरूर ध्यान रखें

Updated: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (11:38 IST)
मॉइश्चराइजर को केवल ठंड के मौसम में ही नहीं लगाया जाता। इसे 12 महीने रोजाना ही नाहने के बाद शरीर व त्वचा पर लगाना चाहिए। मॉइश्चराइजर आपकी स्किन को कोमल और मुलायम बनता है, लेकिन इसकी सिर्फ परतें ही नहीं चढ़ाना है बल्कि इसे सही तरीके से लगाना भी उतना ही जरुरी है।
 
तो आइए, जानते हैं मॉइश्चराइजर लगाने का सही तरीका और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
 
1. सबसे पहले तो सही मॉइश्चराइजर का चुनाव करें। हर किसी की त्वचा अलग-अलग होती है। किसी की ऑइली, किसी की नार्मल तो किसी की ड्राय। ऐसे में अपनी त्‍वचा के अनुसार मॉइश्चराइजर चुनें।
 
2. ऑइली त्वचा पर ऑइली फ्री या नार्मल मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। नार्मल त्वचा पर नार्मल मॉइश्चराइजर वहीं ड्राय त्वचा के लिए ऑइल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं।
 
3. मॉइश्चराइजर में एसपीएफ प्रॉपर्टी होगी तो और भी अच्छा होगा यह आपको सन प्रोटेक्शन भी देगा।
 
4. मॉइश्चराइजर लगाने का सही समय है नहाने के बाद या जब भी आप हाथ-मुंह धोएं उसके बाद यानी हमेशा त्वचा की सफाई करने के बाद ही इसे लगाएं तब यह त्‍वचा के अंदर तक जाकर त्‍वचा को कोमल बनाएगा।
 
5. त्वचा की गंदगी साफ किए बिना मॉइश्चराइजर कभी न लगाएं। गंदगी व मेली त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाने से पिंपल्स भी हो सकते हैं।
  
6. मॉइश्चराजर को अंगुलियों के पोरों की सहायता से डॉट्स में लगाएं, इसके बाद गोलाई में मसाज करते हुए लगाएं। इससे त्वचा को नरिशमेंट मिलेगा और ग्लो आएगा।
 
7. मॉइश्चराइजर को सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, गले, हाथ व पैरों पर भी लगाएं।

ALSO READ: 30 की उम्र पार त्वचा में बरकरार रखना है कसाव, तो अपनाएं ये 5 टिप्स

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

अगला लेख