ramcharitmanas

ग्लोइंग और चमकदार त्वचा के लिए आसान स्टेप में घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (12:12 IST)
- मोनिका पाण्डेय 

हम सभी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। हाथों के लिए मैनीक्योर तो पैरों के लिए पेडीक्योर का सहारा लेते हैं लेकिन हम अपने शरीर को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ भी नहीं करते हैं। चेहरे, हाथों और पैरों की तरह ही शरीर से भी डेड स्किन हटाना उतना ही जरूरी होता है। पिछले कुछ समय से शरीर को टैनिंग फ्री रखने के लिए बॉडी पॉलिशिंग एक अच्छा विकल्प हमारे सामने आया है। 
 
आज हम इस आर्टिकल में बात करने वाले हैं की बॉडी पॉलिशिंग घर पर कम पैसों में कैसे करें? आपको बताएंगे घरेलू नुस्खे के बारे में। 
 
1 step - वैक्स :
 
आप अपने शरीर को खूबसूरत बनाने के लिए सबसे पहले बॉडी वैक्स करें, इससे आपके शरीर के अनवांटेड हेयर रिमूव हो जाएंगे, साथ ही साथ आपके शरीर की डेड स्किन भी निकल जाएगी और आपका त्वचा पहले के मुकाबले थोड़ा सॉफ्ट और गोरा दिखने लगेगा। 
 
2 step - स्क्रब : 
 
जब आपके शरीर के अनवांटेड हेयर निकल जाते हैं तो बारी आती है स्क्रब करने की, आप किसी अच्छी कंपनी का स्क्रब खरीद लें। उसे आप अपने बॉडी पर लगाएं और 10 मिनट तक छोड़ दें फिर आप रोज वाटर लगाएं और उसे हल्के हाथों से 3-4 मिनट तक स्क्रब करें फिर धो लें, इससे आपके त्वचा की डेड स्किन निकल जाएगी और आपकी त्वचा चमकदार बनेगी। 
 
3 step - एलोवेरा जेल : 
 
स्क्रब करने के बाद आप अपने बॉडी पर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। इससे आपकी बॉडी को ठंडक मिलेगी। एलोवेरा जेल का प्रयोग करने से आपकी स्किन सॉफ्ट होती है। एलोवेरा जेल स्किन को हाइड्रेट करता है जिससे बॉडी चमकदार लगती है। शरीर पर एलोवेरा जेल को मास्क की तरह प्रयोग करें।
 
4 स्टेप - बॉडी लोशन : 
 
एलोवेरा जेल रिमूव करने के बाद आप किसी अच्छी कंपनी का बॉडी लोशन इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा स्मूथ होगी। 
 
5 step - बॉडी हाइलाइटर : 
 
यह आपको किसी भी कॉस्मेटिक के शॉप पर आसानी से मिल जाएगा। यह बॉडी हाइलाइटर के नाम से ही जाना जाता है। आप कोई भी अच्छी कंपनी का हाइलाइटर खरीद सकती है। अगर आप किसी शादी पार्टी में जा रही है तो आप इसका इस्तेमाल करें आपका स्किन काफी शाइनी नजर आएगा।   
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Beauty Hacks
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख