Hanuman Chalisa

Beauty Tips : चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए अपनाएं ये फेसमास्क टिप्स

Updated: गुरुवार, 23 जनवरी 2020 (17:00 IST)
हर किसी की तमन्ना होती है कि उसकी त्वचा बेदाग, साफ और चमकदार बनी रहे। वहीं चेहरे पर अनचाहे बाल हमारी सुंदरता को कम कर देते हैं। लेकिन कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप अपने चेहरे के अनचाहे बालों को हटा सकती हैं और पा सकती हैं साफ और फ्लॉलेस स्कीन।
 
तो आइए जानते हैं कुछ घरेलू फेसमास्क, जो आपके चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने में करेंगे आपकी मदद।
 
बेसन और दही का फेसमास्क:
 
1 चमच दही और 1 चमच बेसन लें। इन्हें समान मात्रा में मिलाकर अपने पूरे चेहरे पर लगाएं और अच्छी तरह सूखने पर अपने चेहरे को धो लें। इसका रोज इस्तेमाल करने पर आप अपने चेहरे पर बदलाव देख पाएंगे और धीरे-धीरे आपके चेहरे के अनचाहे बाल भी कम होते जाएंगे।
 
लाल मसूर की दाल का फेसमास्क:
 
इस फेसमास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले लाल मसूर की दाल को रातभर भिगोकर रख दीजिए। अब सुबह इसे अच्छी तरह बारीक पीस लीजिए। अब इस पेस्ट में चुटकीभर हल्दी मिला लीजिए, साथ ही कच्चा दूध भी। अब इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर लगा लीजिए। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो लें। यह फेसमास्क चेहरे के अनचाहे बालों को मिटाने के लिए बहुत कारगर है।
 
 
केले और शहद का फेसमास्क:
 
इस फेसमास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप केले को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिला लीजिए। अब अच्छी तरह से इन दोनों को मिक्स कर लें और अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। सूखने के बाद साफ पानी से अपना चेहरा साफ कर लें। इस फेसमास्क का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार जरूर कीजिए।
 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख