dharma sangrah

घर में शादी है और खूबसूरती में किसी से कम नहीं दिखना है, तो पढ़ें 5 टिप्स

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (18:41 IST)
कैसी हो आपकी तैयारी जब शादी अपने ही घर के किसी सदस्य की हो? जब शादी आपके ही घर में हो, तो आपके जिम्मे ढेरों काम होते हैं।ऐसे में अक्सर लोग यही सोचते हैं कि पहले सारे काम खत्म कर ले फिर आराम से सोचेंगे कि कैसे तैयार होना है। लेकिन आखिर समय तक भी शादी के काम तो खत्म होने से रहे और जब बात शादी में खूबसूरत दिखने की आती है तो ये केवल एक-दो दिनों का काम नहीं है। इसके लिए आपको पहले से करनी होगी। आइए, हम आपको कुछ विशेष बातें बताते हैं, जिनकी तैयारी पहले से रहने पर आप शादी वाले दिन आकर्षण का केंद्र बन जाएंगी।
 
1 त्वचा की सफाई - त्वचा की सफाई पर अभी से विशेष ध्यान दें, ताकि आपकी त्वचा गंदगी रहित होकर दमकने के लिए तैयार हो जाए। इसके साथ ही शादी के महीने भर पहले से आप भी क्लीन-अप और फेशि‍यल जरूर करवाएं ताकि शादी वाले दिन त्वचा में प्राकृतिक चमक नजर आए।
 
2 चेहरे और हाथ पैरों पर होने वाले बालों की सफाई पर विशेष ध्यान दें। आइब्रो, अपर लिप्स, वैक्स सही समय पर करवाते रहें ताकि बालों की ग्रोथ अधि‍क न हो।
 
3 त्वचा अगर काली हो गई है या झुलस गई है, तो घरेलू तरीकों से उसे सामान्य बनाएं। आप चाहें तो घर पर ही बेसन में नींबू, हल्दी और टमाटर का रस मिलाकर कालापन कम कर स‍कते हैं। चाहें तो किसी पार्लर पर जाकर डिटेनिंग करवा सकते हैं।
 
4 आंतरिक खूबसूरती के लिए आपको अपने खाने पीने व विशेष ध्यान देना चाहिए। अधि‍क मसाले और तेलयुक्त खाना खाने के बजाए, सादा, उबला हुआ भोजन करना सही होगा। सब्जियों का सूप और जूस का अधिक सेवन करें ताकि त्वचा अंदर से निखरे।
 
5 भरपूर नींद लें ताकि आपकी आंखे स्वस्थ रहें और शरीर में थकान न हों। फटी एड़ि‍यों का सुधारने के लिए भी यही समय है। अगर बालों को कोई नया स्टाइल देना है तो अभी करवा लें ताकि शादी तक वह स्टाइल सेट हो जाए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख