shradh paksha
✕

चेहरे की जिद्दी झाइयों से हैं परेशान?

नींबू में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, कुछ ही दिनों में निखर जाएगी त्वचा

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 13 मई 2024 (15:02 IST)
Lemon For Hyperpigmentation: चेहरे पर पिगमेंटेशन यानी झाइयां खूबसूरती को प्रभावित करने का काम करती हैं। झाइयां शरीर में मेलानिन का स्तर बढ़ने के कारण होती है। इसके अलावा प्रदूषण, धूप, हार्मोनल बदलाव, प्रेग्नेंसी और तनाव के कारण भी झाइयां हो सकती हैं। झाइयों के लिए यूँ तो तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स बाज़ार में उपलब्ध हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स हर किसी की स्किन के अनुरूप नहीं होते हैं।

कुछ नैचुरल उपायों की मदद से झाइयों की समस्या से आसानी से और सुरक्षित तरीके से छुटकारा पाया जा सकता हैं। ऐसा ही एक नैचुरल इन्ग्रीडीएन्ट है नींबू। जी हां, नींबू में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो दाग धब्बों और झाइयों को दूर करने में बहुत कारगर होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन का कोम्लेकशन भी सुधारता है। चलिए जानते हैं झाइयां हटाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कैसे करें (How To Use Lemon For Pigmentation In Hindi)?

नींबू का रस और गुलाब जल
चेहरे से जिद्दी झाइयों को हटाने के लिए नींबू का रस बहुत कारगर है। एक चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच पानी या गुलाब जल मिलाएं। अब कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। रोजाना इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झाईयां कम हो सकती हैं। ध्यान रखें कि कभी भी चेहरे पर नींबू का रस सीधे नहीं अप्लाई करना चाहिए। इससे स्किन में खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।

नींबू और शहद
नींबू और शहद का मिश्रण झाइयों को हटाने का असरदार नुस्खा है। इससे स्किन का निखार भी बढ़ेगा और ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिलेगा। एक कटोरी में एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं । करीब 10 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। अच्छे परिणामों के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका प्रयोग करें।

 
नींबू और एलोवेरा
झाइयों से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू और एलोवेरा एक कारगर नुस्खा है। एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंहासों, दाग-धब्बों और झाइयों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल और एक चम्मच नींबू का रस लेकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर करीब 10 मिनट के लिए लगाएं। फिर सादे पानी से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करें।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

अगला लेख