biodatamaker

क्या आप जानते हैं इन प्रोडक्ट्स से होने वाले नुकसान के बारे में

Updated: गुरुवार, 20 फ़रवरी 2020 (13:51 IST)
हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स व सामग्री के बारे में जिनका अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ये कुछ ऐसे प्रोडक्ट्स है जिन्हें अधिकांश लोग तैयार होते समय इस्तेमाल करते हैं। अगर संभव हो तो इनके अत्यधिक इस्तेमाल से बचना चाहिए -   
 
1 टेलकम पाउडर - टेलकम पाउडर अधिकतर लोग इस्तेमाल करते है। चाहे आप इसे सुरक्षि‍त मानते हों, लेकिन इसमें मौजूद सिलिेकेट्स नामक तत्व आपको एलर्जी, फेफड़ों में इंफेक्शन या फिर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शि‍कार बना सकते है।
 
2 ब्लीच क्रीम - अधि‍कांश ब्लीच क्रीम में पाया जाने वाला हाइड्रोक्विनोन त्वचा की परत निकलने, लालिमा या लाल रेशेस आने और त्वचा के रूखेपन के लिए जिम्मेदार होते है। इसकी जगह प्रभावशाली घरेलू उत्पादों का प्रयोग करना बेहतर होता है।
 
3 लिप ग्लॉस - होंठों पर चमकदार नमी लाने के लिए प्रयोग किया जाने वाले लिपग्लॉस में कुछ ऐसे केमिकल्स मिले होते है, जो आपके होंठों की त्वचा को अंदर से रूखा कर सकते हैं साथ ही रोमछि‍द्रों को ब्लॉक कर सकते हैं।
 
4 हेयर कलर - इसमें मौजूद हानि‍कारक केमिकल्स आपके सिर की त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा त्वचा का लाल होना और खुजली जैसी समस्याएं भी हो सकती है जो अन्य गंभीर समस्याओं को जन्म देती हैं।
 
5 नेल पॉलिश - भले ही अपको रंगीन, चमकीले नेल पॉलिश का शौक हो, लेकिन इनमें मौजूद एसीटोन आपके नाखूनों को दाग या धब्बों से युक्त बनाने के साथ ही कमजोर बना सकता है। इसके हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए कुछ दिनों के अंतराल में नाखूनों को बिना नेल पॉलिश के भी छोड़े।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख