ramcharitmanas
✕

चेहरा हो गया है रुखा तो घर पर बनाएं ये होममेड फेसपैक और पाएं Baby Soft skin

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (16:50 IST)
खूबसूरती स्किन की चाहत हर किसी की होती है, लेकिन बदलता मौसम अपने साथ त्वचा से जुड़ी परेशानी भी साथ लेकर आता है। इस समय चेहरे में रूखेपन की समस्या सबसे ज्यादा होती है। जिस वजह से धीरे-धीरे चेहरे का निखार कम होता जाता है। और चेहरे पर रूखापन साफ नजर आने लगता है।
 
यदि आप घर में नेचुरल चीजों की मदद से अपनी त्वचा में खोया हुआ ग्लो वापस लाना चाहते है, तो हम आपको कुछ फेसपैक के बारे में बता रहे है। जिन्हें आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकते है और पा सकते है निखरा हुआ चेहरा आइए जानते हैं...
 
एक चम्मच एलोवेरा जेल, आधा चम्मच शहद और कुछ बुंदे नींबू के रस की मिलाकर इस फेसपैक को चेहरे पर लगाएं। ख्याल रखें इस फेसपैक को चेहरे पर  लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ करले फिर इस फेसपैक को 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। फिर साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें।
 
मौसंबी और संतरे के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें और उसे एक बाउल में डाले और आधा चम्मच मौसम्बी पाउडर, आधा चम्मच संतरा पाउडर, एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।  चेहरे को फेसवॉश से वॉश करने के बाद इस पैक को चेहरे पर लगाएं 10  मिनट रखने के बाद चेहरा साफ पानी से धो लें।
 
एक बाउल में 1 चम्मच गुलाब की पंखुडियों का पेस्ट और 2-3 चम्मच कच्चा दूध इसमें आधा चम्मच दूध की ताजी मलाई मिलाएं। अब इस फेसमास्क को अपने चेहरे गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर छोड़ दें। फिर सूखने के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। चेहरे पर ग्लो और निखार लाने के लिए ये बेहतरीन मास्क है।
 
इस फेसपैक को लगाने से चेहरे पर पड़ी झुर्रियां, कालापन और झाईयां जैसी समस्याओं से निजात पा सकते हैं। इस फेसपैक के लिए एक बाउल में थोड़ा सा  पपीता, आधा पका केला, थोड़ा एलोवेरा जैल, थोड़ी सी चिरौजी, 5-7 बादाम और थोड़ा सा शहद डालकर ग्राइंडर में पीस लें, अब इसे अच्छी से मिक्स करलें। अब इसे  कॉटन की मदद से चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 15-30 मिनट लगा रहने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें.

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख