dharma sangrah
✕

सेब के सिरके से केमिकल फ्री तरीके से करिए बालों की समस्या का समाधान

जानिए बालों के लिए सेब के सिरके के फ़ायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 22 जून 2024 (13:42 IST)
Benefits Of Apple Cider Vinegar For Hair In Hindi:  त्वचा के साथ-साथ बालों को भी विशेष देखभाल की ज़रुरत होती है। बाजार में ऐसे कई सारे केमिकल प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, जो बालों की देखभाल के लिए उपयोग किए जा सकते हैं, लेकिन कई बार वे प्रोडक्स लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाते हैं।

आज इस लेख में हम बालों के लिए एप्पल साइडर विनेगर के फायदे बता रहे हैं जो कुदरती रूप से बालों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत बढ़िया विकल्प है। ALSO READ: हाथों की टैनिंग हटाने के लिए लगाएं ये होममेड स्क्रब, एक बार इस्तेमाल करने से ही दिखने लगेगा असर
बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है (Boosts Hair Growth)
सेब के सिरके का उपयोग करने से बालों के विकास में मदद मिलाती है। एक रिसर्च के अनुसार, एप्पल विनेगर, स्कैल्प में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद कर सकता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है।

पीएच बैलेंस को मेंटेन करता है (Maintains pH Balance)
बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पीएच बैलेंस 4.5-5.5 के बीच होना चाहिए। सेब का सिरका यहां प्रभावी रूप से काम कर सकता है। एप्पल विनेगर में एसिटिक प्रभाव मौजूद होता है, जो बालों के पीएच स्तर को बैलेंस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही यह रोम छिद्रों को भी खोल सकता है।

स्कैल्प की खुजली को दूर करता है (Relieves Itching In Scalp)
स्कैल्प में खुजली की समस्या को दूर करने के लिए भी सेब का सिरका उपयोगी साबित हो सकता है। इसके लिए हफ्ते में कम से कम एक बार इसे स्कैल्प में लगाने की सलाह दी जाती है।

बालों के नेचुरल टेक्सचर को मेंटेन करता है (Maintains The Natural Texture Of Hair)
धूल, मिट्टी और प्रदूषण बालों के नेचुरल टेक्सचर को खराब कर देते हैं। ऐसे में अगर नियमित रूप से बालों में सेब के सिरके को लगाया जाए तो यह उस टेक्सचर को मेंटेन कर सकता है। जैसा कि हमने लेख में बताया कि सेब के सिरके में एसिटिक प्रभाव मौजूद होता है, जो बालों को मुलायम, रेशमी और चमकदार बनाने के लिए कंडीशन कर सकता है। इससे बालों के नेचुरल टेक्सचर को मेंटेन किया जा सकता है।

एप्पल साइडर विनेगर लगाने का तरीका
 
एप्पल साइडर विनेगर के साथ बरतें ये सावधानियां
बालों के लिए एप्पल विनेगर के फायदे तो है ही, लेकिन इसके उपयोग के वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है, जो कुछ इस प्रकार है:

 
सावधानी
एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल हमेशा पानी या किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर ही करें। सीधे तौर पर इसका उपयोग करने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

 
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख