suvichar

अंडे का फेसपैक चेहरे पर लगाएं और त्वचा की 5 समस्याओं से निजात पाएं

Updated: शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018 (10:33 IST)
अंडा खाना तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता ही है लेकिन इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की कई समस्याओं का भी निदान हो जाता है। आइए, जानते हैं अंडे के वे ब्यूटी प्रयोग जो शायद आप नहीं जानते होंगे। 
 
1 त्वचा : अंडे का पीला भाग और खाल को फेंटकर मिश्रण अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। चेहरा सूखने तक प्रतीक्षा करें और गुनगुने पानी से धो लें। यह उपाय त्वचा में सुधार लाने में मदद करेगा और आपकी त्वचा को कस देगा।
 
2 मुहांसे : 1 अंडे का पीला भाग फेंटकर चेहरे पर लगाएं। सूखने तक रूककर गुनगुने पानी से धो लें। यह मास्क चेहरे के रोमों को नरीश कर मुंहासे को दूर करने में मदद करता है।
 
3 आंखों का फूलना : आंखों के नीचे की त्वचा फूली लग रही हो तो वहां पर अंडे की सफेदी की एक पतली परत लगाएं और लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में ठंडे पानी के साथ धो लें।
 
4 अंडों के फेसपैक : अंडे की सफेदी और ओटमील अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऑयली त्वचा के लिए यह सबसे आसान फेसपैक है।
 
5 शुष्क त्वचा में सुधार : 1 अंडे का पीला भाग, नींबू का रस और जैतून तेल का 1 बड़ा चम्मच साथ मिलाएं। मिश्रण चेहरे और गर्दन पर लगाएं। यह शुष्क त्वचा में सुधार लाने वाला बेहतरीन फेसपैक है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख