dipawali
✕

विश्व कप 2019: सेमीफ़ाइनल में किससे भिड़ेगा भारत, यहां अटका है पेच

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (16:49 IST)
इंग्लैंड में जारी क्रिकेट विश्व कप में सेमीफ़ाइनल की तस्वीर अब लगभग साफ़ हो चुकी है। चार में से तीन टीमें सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई कर चुकी हैं जबकि चौथी टीम न्यूज़ीलैंड इसकी दहलीज़ पर है। सेमीफ़ाइनल के लिए सबसे पहले क्वालिफ़ाई करने वाली टीम बनी ऑस्ट्रेलिया। वह अभी अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही है। उसके बाद भारत ने अंतिम चार में जगह बनाई और फ़िलहाल अंकतालिका में भारत का स्थान दूसरा है।
 
 
इसके बाद न्यूज़ीलैंड को मात देकर मेज़बान इंग्लैंड ने सेमीफ़ाइनल के लिए अपना टिकट कटाया। 12 अंकों के साथ इंग्लैंड तीसरे नंबर है जबकि न्यूज़ीलैंड के 11 अंक हैं और वह भी लगभग सेमीफ़ाइनल में पहुंच चुकी है।
 
 
न्यूज़ीलैंड को सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच पर नज़र रखनी होगी। फ़िलहाल पाकिस्तान के आठ मैचों में 9 अंक है। अगर वह बांग्लादेश को हरा देता है तो उसके भी न्यूज़ीलैंड के बराबर 11 अंक हो जाएंगे।
 
 
हालांकि नेट रन रेट के मामले में न्यूज़ीलैंड पाकिस्तान से काफी आगे है। न्यूज़ीलैंड का नेट रन रेट +0.175 है जबकि पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.792 है। इस लिहाज़ से पाकिस्तान को अंतिम चार में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश को बहुत ज़्यादा बड़े अंतर से मात देनी होगी।
 
 
इतना ही नहीं अगर मैच में पाकिस्तान को पहले गेंदबाज़ी करनी पड़ी तो उसके लिए सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के तमाम समीकरण वहीं समाप्त हो जाएंगे। यही वजह है कि न्यूज़ीलैंड सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह लगभग तय मान रहा है।
 
 
सेमीफ़ाइनल की जंग
टॉप चार टीमों के नाम तय हो जाने के बाद अब इस विश्व कप की असली लड़ाई का इंतज़ार है। जहां अंक तालिका में शीर्ष की चार टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। सेमीफ़ाइनल की यह जंग इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां मिली एक हार सीधे विश्व कप से बाहर कर देगी। यही वजह है कि सेमीफ़ाइनल में कौन सी टीम किससे भिड़ेगी यह अहम हो जाता है।
 
 
पहले समझते हैं सेमीफ़ाइनल में किस पोजीशन की टीम का सामना किससे होगा।
 
 
टॉप चार में जो टीम सबसे ऊपर रहती है उसका सामना चौथे नंबर की टीम से होता है जबकि दूसरे नंबर की टीम को तीसरे नंबर की टीम से मुक़ाबला खेलना होता है। फ़िलहाल अंक तालिका के लिहाज़ से ऑस्ट्रेलिया पहले और भारत दूसरे स्थान पर है जबकि इंग्लैंड तीसरे और न्यूज़ीलैंड चौथे पायदान पर मौजूद है।
 
 
भारत का सामना किसके साथ?
अगर अंक तालिका में शीर्ष चार में मौजूद टीमों के पायदान में कोई बदलाव नहीं होता है तो भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं दूसरे सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड आमने-सामने होंगे।
 
 
यह समीकरण भारत के लिए फ़ाइनल में पहुंचने के लिहाज़ से मुश्किल हो सकता है क्योंकि लीग मुक़ाबलों में भारत को एकमात्र हार का सामना इंग्लैंड के हाथों ही झेलनी पड़ी थी। वहीं अगर भारत अपना अंतिम मुक़ाबला श्रीलंका से जीत जाता है और ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ़्रीका से होने वाले मैच में हार जाता है तो भारत के 15 अंक हो जाएंगे और वह अंक तालिका में शीर्ष पर आ जाएगा।
 
 
ऐसे में भारत को न्यूज़ीलैंड से सेमीफ़ाइनल मैच खेलना होगा। यह समीकरण भारत के लिहाज़ से बेहतर हो सकते हैं क्योंकि लीग मुक़ाबलों में भारत का प्रदर्शन न्यूज़ीलैंड से बेहतर रहा है। वहीं न्यूज़ीलैंड पिछले कुछ मैचों लगातार ख़राब प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि लीग चरण में भारत और न्यूज़ीलैंड का मैच बारिश से धुल गया था। उस मैच में एक गेंद भी नहीं डाली जा सकी थी। ऐसे में दोनों ही टीमें इस विश्व कप में पहली बार एक दूसरे का सामना करेंगी।

 
विश्व कप का पहला सेमीफ़ाइनल मैच 9 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफ़र्ड मैदान में दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफ़ाइनल मैच बर्मिंघम के एज़बेस्टन मैदान में खेला जाएगा। दूसरे सेमीफ़ाइनल की एक टीम तय हो चुकी है। वह है मेज़बान इंग्लैंड।
 
 
वहीं विश्व कप का फ़ाइनल मुक़ाबला लंदन के लॉर्ड्स मैदान में 14 जुलाई को खेला जाएगा।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

अगला लेख