dharma sangrah
✕

जब पीएम मोदी ने उड़ाया था नींबू-मिर्च का मज़ाक- सोशल

Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (13:06 IST)
फ्रांस में लड़ाकू विमान रफ़ाल की डिलीवरी के मौक़े पर आईं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की कुछ तस्वीरों पर राजनीतिक विवाद हो गया। उन तस्वीरों में जहां राजनाथ सिंह रफ़ाल पर ओम लिखते और नारियल रखते दिख रहे हैं, वहीं विमान के पहियों तले नींबू की तस्वीरों पर सोशल मीडिया में लोगों ने काफ़ी तंज़ कसा। कुछ लोगों ने इसे अंधविश्वास बताया तो कुछ लोगों ने इसे भारतीय परंपरा का सम्मान माना।
 
लेकिन खुद प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2017 में उत्तर प्रदेश के नोएडा में मेट्रो रेल के उद्घाटन के दौरान एक सभा में इस तरह के अंधविश्वास का मज़ाक उड़ाया था।

ALSO READ: राजनाथ की राफेल पूजा से कांग्रेस नाराज, लड़ाकू विमान की पूजा को बताया तमाशा
उन्होंने कहा था, 'आपने देखा होगा कि एक मुख्यमंत्री ने कार खरीदी, किसी ने कार के रंग के संबंध में कुछ बता दिया तो उन्होंने कार के ऊपर नींबू, मिर्च और जाने क्या-क्या रख दिया। मैं आधुनिक युग की बात कर रहा हूं। ये लोग देश को क्या प्रेरणा देंगे। ऐसे लोग सार्वजनिक जीवन का बहुत अहित करते हैं।'
 
तब प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों पर कथित अंधविश्वास के कारण नोएडा न आने को लेकर निशाना साधा था।
 
अमित शाह ने किया बचाव
प्रधानमंत्री का वो बयान अब सोशल मीडिया पर खूब साझा किया जा रहा है। साथ ही रफ़ाल लड़ाकू विमान के नीचे रखे नींबू की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुई हैं।
 
कुछ लोग रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन राजनाथ सिंह का बचाव करते हुए बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा की एक चुनावी रैली में इसे भारतीय संस्कृति बताया। उन्होंने कहा, 'मैं तो कहता हूं कि ज़रा रात को सोचा करो कि किस चीज़ का विरोध करते हैं और किस चीज़ का विरोध नहीं करते।'
 
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'राजनाथ सिंह की शस्त्र पूजा' को तमाशा बताया है और कहा है कि हमने बोफोर्स तोपों का तमाशा नहीं किया था, ऐसे 'तमाशे की कोई ज़रूरत नहीं' है।

ALSO READ: राजनाथ सिंह की राफेल पूजा पर बवाल, सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को मिला कड़ा जवाब
बीबीसी हिंदी के फ़ेसबुक पन्ने पर पाठकों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। माहताब आलम लिखते हैं, 'मुल्क़ की हिफाज़त के लिए रॉफेल ख़रीदा और रॉफेल की हिफाज़त के लिए नीबू! इससे अच्छा था कि बॉर्डर पर नीबू के पेड़ ही लगा देते। कम से कम दुश्मन के दाँत खट्टे करने के ही काम आता।'
 
संजय अग्रवाल ने लिखा है, 'कोई भी व्यक्ति जब नया वाहन खरीदता है तब जो महसूस करता है वही राफेल के लिए सोचो ना, इतना विवाद किसलिए।'
 
रणविजय ने लिखा है, 'अंधविश्वास और परंपरा में अंतर होता है, शस्त्र पूजा हमारी प्राचीन परंपरा है, इससे तकलीफ केवल नास्तिकों को हो सकती है।'
 
नवीन राज तिवारी लिखते हैं, 'रिबन कटे तो ठीक, केक कटे तो ठीक, शैंपेन की बोतल खुले तो ठीक, पर नारियल नींबू क्या इस्तेमाल कर लिया सबके अंदर वैज्ञानिक जाग उठे।'
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार अपने भाषणों में कहा है कि हम टेक्नोलॉजी और विज्ञान के युग में जी रहे हैं और हमें अपनी सोच को वैज्ञानिक बनाना चाहिए।
 

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख