ramcharitmanas
Tue, 18 Aug 2026

Notifications

BBChindi

चीन में वीगर मुसलमानों की 'लंबी दाढ़ी' पर प्रतिबंध

Last Modified:?> Saturday, 1 April 2017 (11:17 IST)
Widgets Magazine
सरकार ने शिन्ज़ियांग प्रांत में के ख़िलाफ़ अभियान के तहत वीगर मुस्लिमों पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें 'असामान्य' रूप से लंबी दाढ़ी रखने, सार्वजनिक स्थानों पर नक़ाब लगाने और सरकारी टीवी चैनल देखने से मना करने जैसी पाबंदियाँ शामिल हैं।
 
चीन के शिन्ज़ियांग प्रांत में बसे हैं जो चीन सरकार पर अपने साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते रहे हैं। हाल के सालों में इस प्रांत में कई ख़ूनी संघर्ष हुए हैं। चीनी सरकार इस हिंसा के लिए इस्लामिक चरमपंथियों और अलगाववादियों को ज़िम्मेदार बताती है।
 
सख़्त क़ानून
ये प्रतिबंध पहले से ही शिन्ज़ियांग में लगाए गए थे लेकिन इस हफ्ते के अंत तक उन्हें क़ानूनी तौर पर लागू किया जा रहा है। इन नियमों के मुताबिक़ स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी सार्वजनिक जगहों पर काम करने वाले कर्मचारी उन लोगों पर रोक लगा सकते हैं जो पूरी तरह से अपने शरीर को ढके रहते हैं या चेहरे पर नक़ाब लगाते हैं।
 
रॉयटर्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़ नए क़ानून के तहत ये सब भी प्रतिबंधित होगाः
*बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला लेने की अनुमति ना देना।
*परिवार कल्याण की नीतियों का पालन ना करना
*जानबूझकर क़ानूनी दस्तावेज़ों को बर्बाद करना।
*सिर्फ़ धार्मिक प्रक्रियाओं के तहत शादी करना।
*वीगर मूल रूप से तुर्की के मुसलमान हैं। शिन्ज़ियांग में इनकी संख्या 45 फीसदी है, वहां 40 फीसदी हान चीनी रहते हैं।
BBChindi
Read more on : चीन शिनजियांग प्रांत वीगर मुसलमान दाढ़ी इस्लामी चरमपंथ आतंकवाद China Beard Terrorism Xinjiang Province Islamic Extremism Weigar Muslims