Daily Horoscope
Sat, 7 Nov 2026

Notifications

BBChindi

टॉपलेस सेल्फी लेते वक़्त छात्रा टकराई पुलिस कार से

Last Modified:?> Saturday, 29 October 2016 (17:41 IST)
एक अमेरिकी कॉलेज छात्रा, कार चलाने के दौरान टॉपलेस सेल्फ़ी लेने की कोशिश में पुलिस कार से टकरा गई। अमेरिकी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 19 साल की मिरिंडा रेडर सोशल मीडिया एप स्नैप चैट के ज़रिए अपने बॉयफ्रेंड को अपने 'नग्न फ़ोटो' भेज रही थी तब ये हादसा हुआ।
ह्यूस्टन के उत्तर में लगभग 160 किलोमीटर दूर ब्रायन में बुधवार को ये दुर्घटना हुई। पुलिस के मुताबिक छात्रा के पास से शराब की खुली हुई बोतल भी थी। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।
 
पुलिस ने बताया कि जिस अधिकारी की कार को टक्कर मारी गई थी जब वह रेडर के समीप पहुंचा उसने पाया कि महिला का टॉप खुला हुआ था। कॉलेज में पहले वर्ष की इस छात्रा ने अधिकारी को बताया कि वह कैंपस में अपने घर कार से वापस लौट रही थी।
 
गिरफ़्तारी अधिकारी ने एक शपथ पत्र में लिखा, "मैंने उससे पूछा ड्राइविंग के दौरान उसने कपड़े क्यों नहीं पहने थे तो उसने बताया कि लाल बत्ती होने पर वो अपने बॉयफ़्रेंड को स्नैपचेट से फोटो भेजने के लिए सेल्फ़ी ले रही थी।"
 
पुलिस ने बताया कि उसे ड्राइविंग के दौरान नशे की हालत में होने के संदेह में गिरफ़्तार किया गया था और गुरुवार सुबह उसे दो हजार डॉलर के ज़मानती बांड पर जेल से रिहा कर दिया गया था।
BBChindi
Read more on : टॉपलेस सेल्फी अमेरिकी छात्र नग्न फोटो पुलिस कार टक्कर American Student Nude Photos Topless Selfi Police Car Collision