ramcharitmanas

सोशल- जब हज़ारों लोगों से 'घिरी' सनी लियोनी

Updated: शुक्रवार, 18 अगस्त 2017 (14:08 IST)
राजनीतिक गलियारों में अक्सर रैलियों में भीड़ जुटने के क़िस्से आपने सुने होंगे। अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां अपनी रैलियों में जुटने वाली भीड़ की तस्वीरें चुनावी प्रचार के लिए इस्तेमाल करती हैं।
 
नेताओं के बाद अभिनेताओं के बाहर निकलने पर भी भीड़ जुट जाती है। ऐसी ही एक तस्वीर गुरुवार को देखने को मिली।
 
ये भीड़ बॉलीवुड के ख़ान या कुमार के लिए नहीं, बल्कि सनी लियोनी के लिए जुटी थी। सनी लियोनी केरल के कोच्चि में हैं। इस दौरान जब सनी अपने फैन्स से मिलने पहुंचीं तो वहां उनकी कार प्रशंसकों की भारी भीड़ से घिर गई।
सनी ने इस मौक़े की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ''कोच्चि (केरल) में मेरी कार प्यार के समंदर में। शुक्रिया।''
सनी एक प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए कोचि गई हुई हैं। 
 
सनी ने फैन्स की भीड़ वाला एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''मेरे पास शब्द नहीं हैं। कोच्चि के लोगों का शु्क्रिया। कोच्चि में लोगों के मिले प्यार से अभिभूत हूं।'' 
 
सनी लियोनी के इवेंट में भीड़ की तस्वीर वायरल हो रही है। ट्विटर पर सनी लियोनी ट्रेंड कर रही हैं।
पढ़िए किसने क्या कहा?
क्रांति रेड्डी नाम के यूजर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जब सनी स्टेज पर थीं, तब कुछ यूं नज़ारा था।
 
एक ट्विटर यूजर ने सनी लियोनी के लिए जुटी भीड़ की तुलना ट्रंप और ओबामा के शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीर से कर दी।
 
@goalsdomatter लिखते हैं, ''सनी लियोनी की कार हज़ारों लोगों की भीड़ से घिरी है। ये देखकर राहुल गांधी कुछ ऐसे रिएक्ट करेंगे।''
 
इससे पहले भी शाहरुख ख़ान की 'रईस' फ़िल्म के प्रमोशन दौरान काफ़ी भीड़ जुटी थी। इस प्रमोशन में भी सनी लियोनी आईं थीं। जहां भगदड़ मचने के बाद कुछ लोग घायल हुए थे।

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख