Wed, 22 Jul 2026

Notifications

BBChindi

महिला के कान के छेद में फँस गया सांप

Last Updated: Thursday, 2 February 2017 (13:06 IST)
Widgets Magazine
अमेरिका के राज्य ओरेगॉन में रहने वाली एक महिला का एक उनके के से निकलने की कोशिश में उस छेद में फंस गया।
ऐशली ग्लॉई ने अपने फ़ेसबुक पन्ने पर अपनी तस्वीर पोस्ट की जिसमें कान में लटका नज़र आ रहा था। साथ ही उन्होंने लिखा, "अब तक की मेरी ज़िंदगी का सबसे पागलपन भरा समय. मेरा सांप मेरे कान के छेद में फंस गया है और मुझे इसके लिए इमरजेंसी रूम में जाना पड़ा।"
 
ऐशली का कहना है कि वो अपने बॉल पाइथन बार्ट को लिए हुए थीं जब वह अचानक ही उनके कान के छेद में घुसने लगा। ऐशली कहती हैं, "ये सब इतनी जल्दी में हो गया, जब तक मुझे पता चलता कि क्या हुआ है बहुत देर हो चुकी थी..."
वो कहती हैं कि उन्हें वाकई में चिंता थी कि इस सांप का क्या होगा, लेकिन सब कुछ ठीक हो गया। उन्होंने अपने दोस्तों को ऑनलाइन बताया "डॉक्टरों ने इसके लिए उनका कान नहीं काटा और उनके कान के सुन्न करके और खींचा और सांप को उस छेद से बाहर निकाला।"
 
बताया जाता है कि बॉल पाइथन अब ठीक है।
BBChindi
Read more on : कान छेद अोरेगॉन सांप अजगर पालतू पाइथन Ears Holes Snake Python Girl Us Oregon Pet Python महिला