Daily Horoscope
✕

सांप का सिर काट दिया, फिर भी सांप ने डस लिया

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (13:47 IST)
अमेरिका के टेक्सास में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को सांप के कटे सिर ने डस लिया। सांप के ज़हर को बेअसर करने के लिए उस व्यक्ति को दवा के 26 डोज देने पड़े। सांप के मरने के कई घंटों बाद भी उसका सिर ज़िंदा रहता है और डस सकता है।


जेनिफ़र सटक्लिफ़ ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके पति बाग़ में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने चार फुट लंबे ज़हरीले सांप को देखा। सांप को मारने के लिए उन्होंने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जब वो मरे हुए सांप को फेंकने जा रहे थे, तभी सांप के कटे हुए सिर ने उन्हें डस लिया। सांप के मरने के कई घंटों बाद भी उसका सिर ज़िंदा रहता है और डस सकता है।

जेनिफ़र ने बताया कि सांप के डसने के तुरंत बाद उनके पति को ज़हर चढ़ गया। इसके बाद कोर्पस क्रिप्टी स्थित उनके घर से एयरलिफ़्ट कर अस्पताल ले जाया गया। एक हफ़्ते अस्पताल में रहने के बाद अब वो ख़तरे से बाहर हैं। हालांकि उनकी किडनी में थोड़ी दि़क़्क़त है।

यूनिवर्सिटी ऑफ एरिज़ोना में डॉक्टर लेस्ली बॉयर कहते हैं कि सांपों को मारने, ख़ासकर उनका सिर काट देना सही नहीं है। उनके मुताबिक़, सांप को काट देना क्रूरता है। साथ ही ये आपके लिए भी ख़तरनाक हो सकता है, क्योंकि जब आप सांप को काटने के बाद उसके टुकड़े उठाते हैं तो आप उसके ज़हर के संपर्क में आ सकते हैं।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख