Hanuman Chalisa
✕

इंडोनेशिया: ओवरटाइम से 270 निर्वाचन कर्मचारियों की मौत

Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2019 (11:15 IST)
इंडोनेशिया के एक अधिकारी का कहना है कि चुनाव कार्यों में लगे 270 से अधिक कार्यकर्ताओं की मौत ओवरटाइम काम करने से हो गई है। इनमें से अधिकतर की मौत थकान से होने वाली बीमारियों के चलते हुई हैं।
 
 
इंडोनेशिया में मतपत्रों की गिनती चल रही है, जिन्हें कार्यकर्ता हाथों से गिन रहे हैं। जनरल इलेक्शन कमीशन के प्रवक्ता एरीफ़ प्रियो सुसांतो ने कहा कि अन्य 1878 कर्मचारी बीमार पड़ गए हैं।
 
 
करीब 70 लाख लोग 17 अप्रैल को हुए चुनावों के वोटों की गिनती और निगरानी में मदद कर रहे थे। कर्मचारियों को गर्मी और बुरी परिस्थिति में रातभर काम करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से शारीरिक परेशानियां आने लगी थीं।
 
 
इंडोनेशिया करीब 26 करोड़ लोगों का देश है, जहां चुनावों पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए कई चुनाव साथ कराए गए थे। यहां करीब 19।3 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 80 फ़ीसदी ने चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
 
 
चुनावों के दौरान देशभर में करीब 08 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे। चुनावी कार्यों में लगे अधिकतर कर्मचारी अस्थायी हैं, जिनकी नियुक्ति के वक़्त सरकारी कर्मचारियों की तरह स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया था।
 
 
जनरल इलेक्शन कमीशन के प्रवक्ता ने कहा है कि चुनावी कार्यों में लगे 272 कार्यकर्ताओं की मौत ओवरटाइम काम करने की वजह हुई हैं। ये ज़्यादा काम करने से बीमार हो गए थे। इंडोनेशिया के चुनाव आयोग ने मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।
 
 
आलोचकों का कहना है कि सरकार एक साथ चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार नहीं थी और बड़े पैमाने पर अस्थायी नियुक्ति का उसने ग़लत फ़ैसला लिया था। आयोग 22 मई तक वोटों की गिनती पूरी कर लेगा और उसके बाद राष्ट्रपति और संसदीय चुनावों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख