suvichar
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

BBChindi

इस टापू पर महिलाओं का जाना क्यों है मना

Last Updated: Tuesday, 9 May 2017 (12:10 IST)
Widgets Magazine
में एक ऐसा टापू है जहां महिलाओं को जाने की इजाज़त नहीं है। इस टापू को यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। असाही शिंबून अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित पर धार्मिक कारणों से केवल पुरुषों को जाने की अनुमति है।
 
यहां तक कि जो लोग इस टापू पर जाते हैं उन्हें वहां से मुख्यभूमि पर कोई यादगार चीज़ लाने की भी इजाज़त नहीं है। अख़बार के अनुसार वहां से लौटने वाले घास तक नहीं ला सकते। इस टापू को एक परामर्शदाता पैनल ने विश्व धरोहर स्थल बनाए जाने की अनुशंसा की है। इस पर अंतिम फ़ैसला यूनेस्को की बैठक में जुलाई महीने में होगा।
 
टापू पर मुनाकाटा ताइशा ओकित्सुमिया श्राइन मौजूद है जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। ओकिनोशिमा में प्राचीन काल में जहाज़ों की सुरक्षा के लिए पूजा की जाती थी। जापान टाइम्स के मुताबिक चौथी और नवीं शताब्दी के बीच इस टापू पर कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार विनमय होता था।
 
पुराने समय से चली आ रही धार्मिक पाबंदियां आज भी इस टापू पर मान्य हैं जिनमें महिलाओं के आने पर प्रतिबंध भी शामिल है। यहां आने वाले पुरुषों को पहले नग्न होकर शुद्धिकरण के लिए एक विधि का पालन करना पड़ता है और उनसे अपेक्षा की जाती है कि टापू की यात्रा का विवरण वो किसी से भी साझा नहीं करेंगे।
 
असाही शिंबून अख़बार के मुताबिक, "टापू को विश्व धरोहर स्थल बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर कुछ और बातों को भी इसमें शामिल करने की ज़रूरत होगी।" अख़बार के मुताबिक आने वाले समय में ओकिनोशिमा टापू पर पर्यटन को बढ़ावा देना एक मुद्दा बन सकता है।
 
हालांकि फ़िलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं है कि महिलाओं के टापू पर जाने पर लगी पाबंदी को हटाया जाएगा। मुनाकाटा ताइशा के एक अधिकारी ने माइनिची डेली अखबार को बताया, "अगर इस टापू को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कर लिया जाता है तब भी हमारे नज़रिए में बदलाव नहीं आएगा। हम टापू पर आने वालों के लिए बने नियम में बदलाव नहीं करेंगे।"
BBChindi
Read more on : जापान टापू महिला ओकिनोशिमा आइलैंड Island Women Japan Okinoshima Island